Categories: CricketIPL

IPL में कप्तान के रुप में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग जो विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग बन चुकी है, उसके पीछे जो सबसे बड़ा कारण इसमें हिस्सा लेने दिग्गज़ खिलाड़ी है, जिनको देखने के लिए हर क्रिकेट फैन हमेशा उत्सुक रहता है। आईपीएल के 12 सीजन में अभी तक कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं, जिसमें टीमों को काफी दबाव झेलना पड़ा है।

इन मैचो में जो सबसे अधिक दबाव झेलने वाला खिलाड़ी था, वह टीम का कप्तान क्योंकि उसे सही मौके पर सही फैसला लेना होता है और इसी वह सफल या असफल होगा। आईपीएल के इतिहास में हम सभी ने कई कप्तान देखे हैं, जिन्होंने एक ही सीजन टीम के लिए कप्तानी की है, लेकिन अधिक सफल ना होने के वजह से उन्हें अगले ही सीजन कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल में एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – महेंद्र सिंह धोनी ( 69 मैच हारे )

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार कप्तान के तौर पर रही खेलते रहे हैं। धोनी ने जहां आईपीएल में एक कप्तान के रुप में सबसे अधिक 174 मैच खेले हैं, तो वहीं उनके नाम पर सबसे अधिक हार का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं, जिसमें उनकी टीम को 69 मैचो में हार का सामना करना पड़ा।


4 – गौतम गंभीर ( 57 मैच हारे )

गौतम गंभीर जिनको पहली बार आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान के रुप में खेलने का मौका मिला था, उन्होंने टीम को 2 बार आईपीएल ट्राफी जितवाकर टीम के सबसे सफल कप्तान में से एक बने लेकिन गंभीर के कप्तान रहते टीम को हार का सामना भी करना पड़ा। जिसमें गंभीर ने 129 मैचो में कप्तानी करते हुए 57 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।


3 – विराट कोहली ( 55 मैच हारे )

आईपीएल के पहले सीजन से अभी तक एक ही टीम का हिस्सा रहने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भले ही आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम को आईपीएल में खिताब ना जितवा सके हों लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार हैं। विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर आईपीएल में 110 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी टीम को 55 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।


2 – रोहित शर्मा ( 42 मैच हारे )

मुम्बई इंडियंस को 4 बार आईपीएल विजेता बनाकर आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बनाने वाले टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने एक कप्तान के रुप में 104 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 42 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।


1 – एडम गिलक्रिस्ट ( 39 मैच हारे )

एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी का जलवा आईपीएल में सभी को देखने को मिला जो पहले उतना किसी क्रिकेट प्रेमी को देखने के लिए नहीं मिला था। गिलक्रिस्ट ने आईपीएल में 2 टीमों के लिए कप्तानी की है, जिसमें से एक डेक्कन चार्जर्स और दूसरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है। जिसके बाद गिलक्रिस्ट ने कप्तान के रुप में 74 मैच खेले इसमें से टीम को 39 मैचो में हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago