इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2013 के सीजन में एक नयी टीम का प्रवेश देखने को मिला जिसका नाम सनराइजर्स हैदराबाद था, इस टीम के पास अपने पहले ही सीजन में एक से एक शानदार टी20 के विशेषज्ञ माने वाले खिलाड़ी मौजूद थे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जहां पहले डेविड वार्नर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज ने कप्तानी का जिम्मा संभाला तो अब वहीं केन विलियमसन इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के पास वर्तमान में जो विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी मौजूद है, वह किसी दूसरी टीम के पास देखने को नहीं मिलती है और इसी कारण टीम ने कई मैचो में बड़ा स्कोर भी खड़ा किया है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल में बनाये गए सबसे ज्यादा स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH ने 209 रन बनाये)
साल 2017 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए आये कप्तान डेविड वार्नर ने पहले ओवर से ही आक्रामक अंदाज में खेलना शुरु कर दिया जिससे टीम को एक तेज शुरुआत मिली ही और इसके परिणाम स्वरुप वार्नर ने जहां 59 गेंदो में 126 रनों की पारी खेली तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरो में 3 विकेट के नुकसान पर 209 का स्कोर खड़ा कर दिया।
2 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (SRH ने 212 रन बनाये)
साल 2019 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का अपने घर पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे डेविड वार्नर ने शुरु से ही तेज खेलना शुरु कर दिया और 56 गेंदो में 81 रनों पारी खेल दी और इस कारण सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरो में 6 विकेट के नुकसान पर 212 का स्कोर खड़ा कर दिया था।
1 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (SRH ने 231 रन बनाये)
आईपीएल के 12 वें सीजन में 2 शानदार ओपनर खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का मौका सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से मिला और रॉयल चैलेंजर्स बैगलौर टीम के खिलाफ डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की ओपनिंग जोड़ी ने विपक्षी टीम गेंदबाजो के खिलाफ धावा बोलते हुए पहले विकेट के लिए ही 185 रनों की साझेदारी कर डाली तो वहीं बेयरस्टो ने जहां 56 गेंदो में 114 रनों की पारी खेली तो वहीं डेविड वार्नर ने 55 गेंदो में 100 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवरों के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 231 पर पहुंचा दिया।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…