किसी भी बड़े टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों के प्रदर्शन का आकलन उनके रिकॉर्ड को देखकर किया जा सकता है, जिससे साफ तौर पर पता चलता है, कि वह टीमें कितना अधिक सफल रही हैं, यहा कितना असफल और इसी से टीम के भविष्य में आने वाले प्रदर्शन को लेकर भी उस टूर्नामेंट में उम्मीद की जा सकती है।
क्रिकेट के खेल में हर टीम का रिकॉर्ड उनके लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि यदि वह किसी टीम के लिए कहीं पर शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी या किसी बड़े टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं है, तो उससे साफ पता चलता है, कि टीम कितना दबाव में खेलने उतरती है और इसी कारण साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को आईसीसी इंवेट्स में चोकर्स का खिताब मिला हुआ है, क्योंकि वह उसमें बिल्कुल ही एक निम्न स्तर की टीम नजर आती हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लेनी वाली टीमों में कुछ ऐसी भी टीमें हैं, जिनका हर सीजन हमें खराब प्रदर्शन देखने को मिलता है, या फिर किसी बड़े मैच में वह बेहद निम्न स्तर से प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे जाती हैं। हम आईपीएल में खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लेकर बात करे तो वह साल 2013 के आईपीएल सीजन में इस टी20 लीग का हिस्सा बनी थी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने वैसे तो दूसरी टीमों के मुकाबले काफी जल्दी खुद को साबित करने में कामयाब रही लेकिन टीम कई बार बड़े मैचो में दबाव में बिखरती हुई भी दिखाई दी, जिसमें साल 2018 के आईपीएल फाइनल मैच में जब उनके पास दूसरी बार खिताब जीतने का मौका था, तो टीम बिखर गयी और हार का सामना करना पड़ा।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद टीम का यदि हम आईपीएल में प्रदर्शन को लेकर बात करे तो टीम ने 12 वें सीजन के खत्म होने तक कुल 108 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 49 मैचो में हार का सामना करना पड़ा और वह आने वाले सीजन में इसमें सुधार करने की जरुर कोशिश करेगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…