इंडियन प्रीमियर लीग खेलने वाली सभी टीमों के पास एक से एक शानदार खिलाड़ी होते हैं, जो अपने खेल से टीम के लिए किसी मैच विनर से कम साबित नहीं होते हैं। जहां पहले इस खेल में खिलाड़ियों को उनकी बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी के प्रदर्शन पर अच्छे खिलाड़ी का आकलन किया जाता था, तो वहीं बदलते वक्त के साथ अब उनकी फील्डिंग को लेकर भी देखा जाता है, कि कितने अच्छे फील्डर भी हैं।
क्योंकि यदि कोई बल्लेबाज टीम के लिए रन बनाने के साथ फील्डिंग में भी 10 से 12 रन रोकने के अलावा शानदार कैच भी पकड़ता है, तो वह किसी मैच विनर से कम साबित नहीं होता है और इसी कारण अब टीमें इस तरफ भी अधिक ध्यान देने लगी हैं, जिसके बाद फील्डिंग में बेहद सुधार देखने को भी मिला है।
आईपीएल में खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास वैसे तो एक से एक शानदार फील्डर टीम में मौजूद हैं, लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में टीम के बेस्ट फील्डरो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विपक्षी टीम के बल्लेबाजो के लिए सबसे अधिक परेशानी का कारण बनते हैं, क्योंकि यह आसानी से उन्हें रन बनाने से रोकने का काम करते हैं।
3 – राशिद खान
अफगानिस्तान टीम के लेग स्पिनर राशिद खान जिनका गेंदबाजी का डंका हम विश्व क्रिकेट में आसानी से देख सकते हैं, उनका वही प्रदर्शन आईपीएल में देखने को भी मिला है, लेकिन राशिद खान की फील्डिंग भी बेहद शानदार है और वह महत्तवपूर्ण पोजीशन पर खड़े हुए दिखायी दे जाते हैं। साल 2017 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ने वाले राशिद खान ने 46 मैच में 15 कैच अपने नाम पर किए हैं।
2 – केन विलियमसन
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के वर्तमान कप्तान केन विलियमसन जिनको विश्व क्रिकेट तीनों ही फार्मेट में टॉप 3 के बल्लेबाजो में से एक माना जाता है, वह एक शानदार फील्डर भी हैं। कप्तान होने के नाते विलियमसन को बैटिंग के साथ फील्डिंग के दौरान भी अपनी टीम का मनोबल बढ़ाकर रखने काम करना होता है, जिसमें वह बखूबी सफल साबित होते हैं। विलियमसन जो साल 2015 में टीम के साथ जुड़े थे, उन्होंने अभी तक 41 मैच में खेलते हुए 16 कैच अपने नाम पर किए हैं।
1 – मनीष पांडे
भारतीय टीम के वर्तमान सदस्य और मध्यक्रम में टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी माने जाने वाले मनीष पांडे एक शानदार फील्डर भी है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनकी फिटनेस का स्तर है, जो उनको मैदान में चीते से भी तेज रफ्तार देती है। मनीष आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के एक अहम खिलाड़ी और वह साल 2018 से टीम के साथ जुडे रहने के बाद 27 मैचो में 16 कैच अपने नाम पर कर चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…