क्रिकेट के खेल में किसी भी टीम को सफल होने के लिए सिर्फ अपने बल्लेबाजो और गेंदबाजो पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ता है, बल्कि उसे फील्डिंग में भी खुद को बेहद मजबूती के साथ प्रदर्शन करना होता है, क्योंकि बल्लेबाज कितना भी स्कोर बना दे या गेंदबाज कितनी भी अच्छी गेंदबाजी करे लेकिन यदि फील्डिंग में टीम कमजोर होगी तो सबकुछ बेकार हो जाएगा और इसी कारण कहा गया है, कि कैच पकड़ो और मैच जीतो।
विपक्षी टीम के उपर यदि दबाव बनाना है, तो उसके लिए फील्डरों का साथ होना बेहद जरुरी है, क्योंकि यदि टीम आसानी से उन्हें रन चुराने नहीं देती है, तो रन बनाने का दबाव बल्लेबाजो पर दिखाई देने लगता है, जिससे विकेट लेने का चांस काफी बढ़ जाता है और टीम को मैच में अपनी पकड़ को मजबूत करने का भी मौका मिलता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलने वाली सभी टीमें अपनी फील्डिंग को लेकर बेहद सजग रहती हैं, क्योंकि जितना छोटा फार्मेट होगा उतना ही अधिक फील्डरों की जिम्मेदारी भी बढ़ जायेगी। इसी कारण हमें हर आईपीएल के सीजन में एक से एक शानदार फील्डर भी देखने को मिलते हैं, जो अपनी टीम के लिए किसी मैच विनर से कम साबित नहीं होते हैं।
इसी में एक टीम है, सनराइजर्स हैदराबाद जिसके पास भी विश्व स्तर के शानदार फील्डर मौजूद हैं, जो सभी को प्रभावित करने में कामयाब दिखते हैं और इसी कारण टीम ने कई बार छोटे लक्ष्यों का बचाव सफलतापूर्वक किया है। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – भुवनेश्वर कुमार (23 कैच)
अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले भुवनेश्वर कुमार जो बल्लेबाजो को अपनी गेंदो पर खुलकर शॉट खेलने का मौका नहीं देते हैं, तो वहीं फील्डिंग में भी वह किसी से कम नहीं है और उनके हाथ से आसानी से रन चुराना किसी खतरे से कम नहीं है। भुवनेश्वर कुमार जो साल 2014 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ जुड़े थे, उन्होंने अभी तक टीम के लिए 86 मैचो में 23 कैच पकड़े हैं।
2 – डेविड वार्नर (32 कैच)
बायें हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वार्नर जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, वह टीम के लिए बैटिंग में तो महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं, साथ ही वह फील्डिंग के दौरान भी शानदार दिखते हैं, जिस कारण उन्होंने कई अचम्भित करने वाले कैच भी आईपीएल में पकड़कर टीम को मैच में वापस लेकर आये हैं। वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 71 मैचो में अभी तक 32 कैच पकड़ चुके हैं।
1 – शिखर धवन (41 कैच)
भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन जो बल्लेबाजी में अपना गब्बर अवतार दिखाते ही हैं, साथ ही उनका फील्डिंग में भी यही रुप सभी को देखने में मिलता है। शिखर धवन साल 2013 से लेकर 2018 के आईपीएल सीजन तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रहे हैं, जिस दौरान उन्होंने 91 मैचो में 41 कैच पकड़े हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…