इंडियन प्रीमियर में हिस्सा लेने वाली टीमों का रिकॉर्ड देखा जाए तो सभी का शानदार है, लेकिन उसमें कुछ टीमों जहां बाकी से बेहद आगे खड़ी हुई दिखाई देती हैं, तो वहीं कुछ के लिए अभी भी इस ट्राफी को जीतना एक अबूझ पहेली सा बना हुआ है। इसके बावजूद 12 सीजन हो जाने के बाद हमें यह देखने को मिला है, कि हर टीम सीजन से पहले कड़ी मेहनत करती हुई दिखाई देती है।
आईपीएल में कुछ टीमों को एक-दूसरे का चिर प्रतिद्वंदी माना जाता है, जिनके बीच मैच देखने के लिए हर सीजन फैंस इंतजार करते हैं, लेकिन उसमें से कोई एक टीम लगातार दूसरे के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को बेहतर करती हुई ही नजर आती है। साल 2013 के आईपीएल सीजन में एक नयी टीम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रवेश हुआ था।
सनराइजर्स हैदराबाद ने वैसे तो अभी साल 2013 के आईपीएल सीजन से लेकर साल 2019 के सीजन तक बेहद शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें टीम अधिकतर टॉप 4 में अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब दिखी है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद टीम का यदि आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ बेहद खराब रिकॉर्ड है, तो वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में 12 वें सीजन तक 17 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से हैदराबाद की टीम को 7 में ही जीत हासिल हुई है, जबकि उसे 10 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे साफ तौर पर पता चलता है, कि टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उतरने से पहले बेहद दबाव महसूस करती थी।
आईपीएल का 13 वां सीजन साल 2020 में 29 मार्च से शुरु होगा जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद टीम की यह कोशिश होगी कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने इस रिकॉर्ड को बेहतर कर सके ताकि उसका जीत का प्रतिशत भी सुधरे। केन विलियमसन की कप्तानी में खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को केकेआर के खिलाफ मैच से पहले एक अलग रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…