Categories: CricketIPL

IPL में SRH के खिलाफ सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ी

टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज की काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है, कि वह कितनी आसानी के साथ गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा देने में सक्षम हैं, क्योंकि इससे वह टीम के लिए जहां तेजी के साथ रन बना सकता है, तो वहीं विपक्षी गेंदबाजो पर भी एक अलग तरह का दबाव दिखाई देता है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीजन बीत जाने के बाद हमें हर टीम में ऐसे खिलाड़ी अधिक खेलते हुए दिखे हैं, जो इस काम को आसानी के साथ करते दिखाई दिए हैं, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – सुरेश रैना (44 चौके)

बायें हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी क्रम का लगातार एक अहम हिस्सा रहे हैं। सुरेश रैना अभी तक हुए 12 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कायम हैं। रैना ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 पारियों में 44 चौके लगाये हैं।


2 – विराट कोहली (49 चौके)

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के कप्तान विराट कोहली जिनका हर टीम के खिलाफ बल्ला हमेशा बोलता हुआ दिखाई दिया है, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 पारियों में अभी तक 504 रन बना चुके हैं, जिसमें विराट कोहली के नाम पर 49 चौके शामिल हैं।


1 – शेन वॉट्सन (52 चौके)

 

पूर्व ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉट्सन जो पिछले कुछ सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनकी बैटिंग में जो सबसे बड़ी खास बात है, वह यह कि वॉट्सन बेहद आसानी से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा देते हैं।

शेन वॉट्सन ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जहां 523 रन बनाये हैं, तो वहीं उनके नाम पर 52 चौके भी दर्ज हैं, इसके अलावा वॉट्सन ने हैदराबाद की टीम के खिलाफ 117 रनों की नाबाद पारी भी खेली है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago