इंडियन प्रीमियर लीग जिसके अभी तक 12 सीजन सफलतापूर्व खत्म हो चुके हैं और इसी कारण यह वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती हैं, क्योंकि दुनियां क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए दिख जाते हैं। आईपीएल में खेलने वाली 8 टीमों के पास एक से एक शानदार खिलाड़ी होते हैं, जो किसी मैच विनर से कम नहीं हैं।
आईपीएल में खेलने वाली टीमों की कोशिश ऐसे बल्लेबाजो को शामिल करने को लेकर रहती है, जो गेंद को आसानी से मैदान के बाहर पहुंचा दे जिसके बाद हम आपको आईपीएल में खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – कायरन पोलार्ड (24 छक्के)
वेस्टइंडीज़ टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड आईपीएल में मुम्बई इंडियंस टीम का एक अहम हिस्सा हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में मैच विनिंग प्रदर्शन करना। कायरन पोलार्ड जितनी आसानी से छक्के लगाते हैं, उससे विपक्षी गेंदबाज पहले से ही दबाव में दिखने लगता है। पोलर्ड ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 24 छक्के लगाये हैं।
2 – शेन वॉट्सन (27 छक्के)
एक और बड़ा नाम जो लगातार बड़े शॉट आसानी से खेलने के लिए पहचाना जाता है, शेन वॉट्सन जिनका आईपीएल में भी वही अंदाज सभी को देखने को मिला जो वह ऑस्ट्रेलियन टीम से खेलते हुए दिखाते थे। शेन वॉट्सन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल की 16 पारियों में खेलते हुए 27 छक्के लगाये हैं।
1 – क्रिस गेल (31 छक्के)
यूनीवर्सल बॉस के नाम से पहचाने जाने वाले क्रिस गेल जो क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में एक ही अंदाज से खेलते हुए दिखे हैं, जिस कारण गेंदबाज के लिए गेल का सामना करना कभी आसान नहीं रहा है। क्रिस गेल ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाउ 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 31 छक्के लगा चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…