इंडियन प्रीमियर लीग जो वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह लीग जो लगभग 2 महिने तक चलती है, उस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं खेली जाती हैं, साथ ही इसमें विश्व क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं, जो भारतीय फैंस के साथ क्रिकेट जगत के सभी लोगों को अपने खेल से प्रभावित करते हैं।
आईपीएल में साल 2013 के सीजन में एक नयी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के नाम से शामिल की गयी थी, जिसको लेकर शुरु में सभी को लगा कि यह टीम जल्दी अपना प्रभाव दिखा पाने में शायद कामयाब ना हो सके लेकिन टीम ने सभी को गलत साबित करते हुए पहले ही सीजन से शानदार खेल दिखाना शुरु कर दिया और दूसरी टीमों को कड़ी टक्कर देने में कामयाब दिखी।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास हर सीजन में एक से एक शानदार बल्लेबाज देखने को मिले जिसमें ओपनिंग में जहां डेविड वार्नर का नाम शामिल है, तो वहीं मध्यक्रम में टीम के केन विलियमसन जैसा धाकड़ खिलाड़ी भी है, जिस कारण टीम की बल्लेबाजी बेहद मजबूत दिखाई देती है और इसी कारण हम आपको आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – केन विलियमसन (1302 रन)
मौजूदा सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियमसन जिनकी बल्लेबाजी क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में बेहद शानदार है और इसी कारण इस युग के टॉप 3 बल्लेबाजो में एक माने जाते हैं। केन विलियमसन की शानदार बल्लेबाजी का जलवा आईपीएल में भी देखने को मिला और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ साल 2015 के सीजन में जुड़ने वाले विलियमसन ने टीम के लिए अभी तक 41 मैचो में 38.29 के औसत के साथ 1302 रन बना चुके हैं।
2 – शिखर धवन (2768 रन)
भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन के बल्ले का दम आईपीएल में भी देखने को मिला और उन्हें अधिकतर सफलता सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलते हुए मिली। शिखर धवन साल 2013 से लेकर साल 2018 के आईपीएल सीजन तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सदस्य रहे जिस दौरान उन्होंने टीम के लिए 91 मैचो में 35.03 के औसत के साथ 2768 रन बनाये।
3 – डेविड वार्नर (3271 रन)
ऑस्ट्रेलियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के एक बेहद अहम सदस्य हैं और टीम ने उन्हीं की कप्तानी में साल 2016 का आईपीएल सीजन भी अपने नाम पर किया था। वार्नर जो साल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ जुड़े थे, उन्होंने अभी तक टीम के लिए 71 मैचो में 55.44 के औसत के साथ 3271 रन बना चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…