Categories: CricketIPL

IPL में SRH के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स

इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली वैसे तो सभी टीमों के पास एक से एक शानदार गेंदबाज देखने को मिलते हैं, जो टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञो में से एक माने जाते हैं, लेकिन साल 2013 में आईपीएल का हिस्सा बनने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम का गेंदबाजी क्रम बाकी टीमों से कहीं अधिक मजबूत दिखाई देता है।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम को अपने गेंदबाजो पर भी बेहद भरोसा है, जिस कारण उनकी टीम ने आईपीएल में छोटे लक्ष्य का बचाव भी कामयाबी से करते दिखाई दिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास वर्तमान में भी विश्व स्तर पर शानदार गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स हैं, जो मैच को किसी भी परिस्थिती में अपनी टीम को जीत दिलाने में सक्षम दिखते हैं।

इसी कारण सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल में जबसे शामिल हुई है, वह लगातार शानदार प्रदर्शन हर सीजन करने में कामयाब दिखी हैं, जिसमें एकबार टीम आईपीएल चैंपियन भी बन चुकी हैं। हम आपको इस आर्टिकल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – सिधार्थ कौल (43 विकेट)

दायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज सिधार्थ कौल जो साल 2017 के आईपीएल सीजन से लेकर साल 2019 के सीजन तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा रहे हैं। सिधार्थ को टी20 के विशेषज्ञ गेंदबाज़ो में से एक माना जाता है और वह अधिकतर गेंदबाजी अंतिम के ओवरो में करते दिखाई देते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में सिधार्थ कौल ने 34 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.32 के औसत के साथ 43 विकेट हासिल किए हैं।


2 – राशिद खान (55 विकेट)

अफगानिस्तान से आने वाले लेग स्पिनर राशिद खान को किसी परिचय की जरुरत नहीं है, क्योंकि इस युवा गेंदबाज ने जिस तरह से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है, वह सभी के सामने है और राशिद खान की गेंदबाजी का सामना करने में बड़े से बड़े बल्लेबाजो को परेशानी में देखा गया है। आईपीएल में साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने वाले राशिद खान टीम के लिए अभी तक 46 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 21.69 के औसत के साथ 55 विकेट हासिल किए हैं।


3 – भुवनेश्वर कुमार (109 विकेट)

भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जिनके खिलाफ किसी भी बल्लेबाज के लिए आसानी से रन बनाना बेहद मुश्किल काम लगता है, उन्होंने क्रिकेट के सभी फार्मेट में खुद को साबित किया है और इसी कारण भुवनेश्वर कुमार को एक शानदार गेंदबाज माना जाता है। भुवनेश्वर कुमार साल 2014 के आईपीएल सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने टीम के लिए अभी तक 86 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 22.33 के औसत के साथ 109 विकेट हासिल किए हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago