IPL में सबसे अधिक 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज

किसी भी क्रिकेट मैच में जैसे एक बल्लेबाज़ के लिए शतक लगाने काफी महत्तवपूर्ण बात रहती है, जिससे वह अपनी टीम की जीत में एक महत्तवपूर्ण योगदान देकर उस पारी को हमेशा याद रखता है, तो वहीं गेंदबाज़ का इरादा मैच में 5 विकेट लेने का रहता है, जो किसी शतक से कम नहीं होता क्योंकि वह आधी विपक्षी टीम को खुद ही समेट देता है।

टी20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज़ के लिए 5 विकेट हासिल करना आसान काम नहीं होता है, क्योंकि उसे यह कारनामा अपने 4 ओवरो में ही करना होता है, लेकिन कई गेंदबाज़ो ने इसे भी करके दिखाते हुए सभी को अचम्भे में डालने का काम किया है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में अभी तक सबसे अधिक एक मैच में 5 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर गेंदबाज़ो में से एक हरभजन सिंह ने अपने आईपीएल करियर में एकबार 1 मैच में विकेट लेने का कारनामा किया है। हरभजन सिंह अभी तक आईपीएल में 2 सबसे सफल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें वह लम्बे समय तक मुम्बई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं, तो वहीं अब वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। हरभजन आईपीएल में अभी तक 160 मैचो में 150 विकेट अपने नाम पर कर चुके हैं।


4 – अमित मिश्रा

एक और भारतीय स्पिनर जो इस लिस्ट का हिस्सा बना, इसमें किसी भी बात का कोई संदेह नहीं है, कि आईपीएल में खेलने वाले लेग स्पिनरों में से अमित मिश्रा सबसे शानदार रहे हैं। अमित मिश्रा ने अपने आईपीएल करियर में एकबार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। आईपीएल में मिश्रा ने अभी तक 147 मैचो मेें 157 विकेट अपने नाम पर किये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 19.75 का रहा है। इसके अलावा मिश्रा के नाम पर तीन आईपीएल हैट्रिक लेने का कारनामा भी दर्ज हैं। मिश्रा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।


3 – लसिथ मलिंगा

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अभी तक सबसे अधिक विकेट अपने नाम पर करने वाले श्रीलंका टीम के तेज गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा आईपीएल में मुम्बई इंडियंस टीम का एक अहम हिस्सा हैं। मलिंगा ने अपने आईपीएल करियर में 122 मैचो में 170 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 16.62 का रहा है। मलिंगा ने आईपीएल में 1 बार मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।


2 – जेम्स फॉक्नर

ऑस्ट्रेलिया से खेलने वाले जेम्स फॉक्नर उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टी20 लीग्स के शुरुआती दौर में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और आईपीएल में भी उनका यही प्रदर्शन देखने को मिला। फॉक्नर ने आईपीएल में ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने खेलने के दरवाजे को खोला था। आईपीएल में फॉक्नर ने 2 बार एक मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। फॉक्नर ने अपने आईपीएल करियर में 59 मैच खेलते हुए 20.79 के स्ट्राइक रेट के साथ 59 विकेट हासिल किए हैं।


1 – जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट जिनको आईपीएल ऑक्शन में काफी महंगे में बिकते हुए हम सभी ने देखा हैं और आईपीएल 2020 के ऑक्शन में भी यही देखने को मिला। उनादकट के लिए उनके आईपीएल करियर में सबसे शानदार सीजन राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए बीता था, जिसमें उन्होंने एक सीजन में 12 मैच खेलते हुए 24 विकेट हासिल किए थे।

साल 2019 के आईपीएल सीजन जयदेव उनादकट राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे, जिसमें उनके लिए यह सीजन उतना शानदार नहीं बीता था। उनादकट के नाम पर आईपीएल में 2 बार एक मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज हैं। वहीं जयदेव उनादकट ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 73 मैचो में 77 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 19.55 का रहा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago