IPL में सबसे अच्छी गेंदबाज़ी औसत वाले गेंदबाज

किसी भी गेंदबाज़ के प्रदर्शन का अंदाजा उसके गेंदबाज़ी औसत को देखकर समझा जा सकता है, जिससे पता चलता है, कि वह विकेट लेने की कितनी महारत हासिल रखता है। जिन गेंदबाज़ो का औसत शानदार होता है, वह किसी भी टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी से कम नहीं होते हैं, क्योंकि वह टीम को महत्तवपूर्ण समय पर विकेट निकालकर देने का काम करता है।

टी20 क्रिकेट में यह काम और भी जरुरी हो जाता था, क्योंकि इससे टीम के जीतने का चांस काफी अधिक बढ़ जाता है और इसी कारण हम विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीजन बीत जाने के बाद सबसे शानदार गेंदबाज़ी औसत रखने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – श्रेयस गोपाल

राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयस गोपाल इस लिस्ट में 5 वें नंबर पर मौजूद हैं। 26 साल के दायें हाथ के लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल आईपीएल में लम्बे समय तक मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें सही मौका राजस्थान रॉयल्स की टीम में जाने के बाद मिला। श्रेयस गोपाल के नाम पर आईपीएल में हैट्रिक लेने का कारनामा भी दर्ज है, जो उन्होंने आरसीबी टीम के खिलाफ ली थी। गोपाल ने अभी तक आईपीएल में 31 मैच खेलते हुए 38 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका गेंदबाज़ी औसत 19.39 का रहा है, जिसमें आने वाले सीजन में सुधार भी देखने को मिल सकता है।


4 – फरवीज महरूफ

श्रीलंकन टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी फरवीज महरूप जो आईपीएल के शुरुआती 3 सीजन का हिस्सा रहे हैं। फरवीज महरूफ को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने पहले सीजन में शामिल किया था, जिसमें उनके लिए यह सीजन काफी शानदार बीता था और 10 मैचो में महरूफ ने 15 विकेट हासिल किए थे। महरूफ ने अपने आईपीएल करियर में कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.25 के शानदार औसत के साथ 27 विकेट हासिल किए हैं।


3 – दिमित्री मैस्करेनहास

एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी जो इस लिस्ट का हिस्सा बना है। इंग्लैंड से खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी दिमित्री मैस्करेनहास जो आईपीएल के 4 सीजन तक हिस्सा रहे लेकिन अनफिट होने की वजह से उन्हें कम मैचो में हिस्सा लेने का मौका मिल सका। मैस्करेनहास ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है। दिमित्री ने अपने आईपीएल करियर में 13 मैचो में 18.73 के शानदार औसत के साथ 19 विकेट हासिल किए हैं।


2 – डग बोलिंजर

ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व तेज गेंदबाज़ डग बोलिंजर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। साल 2010 के आईपीएल सीजन के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स ने डग बोलिंजर को अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद साल 2011 के ऑक्शन में सीएसके ने उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए खरीदा। बोलिंजर ने अपने आईपीएल करियर में कुल 27 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18.72 के शानदार औसत के साथ 37 विकेट हासिल किए थे।


1 – कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा उस समय सभी की नजरो में आये जब वह साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीम के लिए विश्वकप में हिस्सा ले रहे थे, जिसके कुछ सालों के अंदर ही यह युवा तेज गेंदबाज़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी खतरनाक तेज गेंदबाज़ बन गए। रबाडा जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं, उन्होंने आईपीएल में 18 मैच खेलते हुए 17.93 के शानदार औसत के साथ 31 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें आने वाले 13 वें सीजन में और भी अधिक सुधार देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago