इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च 2020 से होगी जिसको लेकर सभी 8 फ्रेंचाइज़ी अपनी तैयारियां कर रही हैं, ताकि आने वाले सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर सके और इस सीजन के लिए 19 दिसंबर 2019 को ऑक्शन प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है, जिसके बाद किस टीम से आने वाले सीजन में कौन सा खिलाड़ी खेलने वाला यह भी तय हो चुका है।
आईपीएल में खेलने वाली फ्रेंचाइज़ियों का लक्ष्य टीम में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने पर अधिक रहता है, जो एक विनर हों फिर वो गेंदबाज़ हों या बल्लेबाज़। बल्लेबाज़ो के लिए जहां कोई फ्रेंचाइज़ी यह देखती है, कि वह कितनी तेजी के साथ रन बनाता है, साथ ही उस खिलाड़ी औसत क्या हैं, वहीं टी20 क्रिकेट में भी गेंदबाज़ो के लिए यही मापदंड रहता है, जहां किसी भी गेंदबाज़ का यदि इकॉनमी रेट 6 या उससे कम है, तो वह टीम के लिए सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ी में से एक है।
जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल इतिहास के टॉप 5 सबसे इकॉनमिकल गेंदबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – राशिद खान
अफगानिस्तान से आने वाले 21 साल के युवा लेग स्पिनर राशिद खान जिन्होंने कुछ ही समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना ली वह वर्तमान समय में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे शानदार लेग स्पिनरों में से एक माने जाते हैं। साल 2017 में अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा था, जिसके बाद 3 सीजन में उन्होंने 17, 21 और 17 विकेट हासिल किए हैं। वहीं राशिद आईपीएलम में अभी तक सबसे शानदार इकॉनमी वाले गेंदबाज़ भी रहें हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 6.55 का रहा है।
2 – अनिल कुंबले
पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज़ लेग स्पिनर अनिल कुंबले आईपीएल में सबसे इकॉनमी गेंदबाज़ो की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कायम हैं। कुंबले जो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 47 विकेट हासिल किये, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 6.57 का रहा था।
3 – ग्लैन मैक्ग्राथ
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व तेज गेंदबाज़ ग्लैन मैक्ग्राथ हमेशा अपनी सटीक लाइन लेंथ के लिए पहचाने गये है, जिस कारण किसी भी बल्लेबाज़ के लिए उनके खिलाफ तेजी से रन बनाना आसान काम नहीं रहा है। आईपीएल में ग्लैन मैक्ग्राथ ने सिर्फ 1 सीजन खेला है, जिसमें वह दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रहे हैं। मैक्ग्राथ ने 14 मैचो में 12 विकेट हासिल किए जिसमें उनका इकॉनमी रेट 6.61 का रहा था।
4 – सुनील नारायण
कैरेबियन कैरम बॉल स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले सुनील नारायण आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें वह टीम के लिए गेंदबाज़ी के साथ बल्ले से भी महत्तवपूर्ण योगदान देते हैं। साल 2012 के आईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने नारायण को अपनी टीम में शामिल किया था। नारायण ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 122 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.67 का रहा है।
5 – मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंकन टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज़ ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने आईपीएल में भी अपनी गेंदो का कमाल दिखाया है, जिसमें उन्होंने इस टी20 लीग के शुरुआती 7 सीजन में हिस्सा लेते हुए 66 मैचो में 63 विकेट अपने नाम पर किए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 6.67 का रहा था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…