क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 क्रिकेट को लेकर सभी का मानना है, कि यह बल्लेबाज़ो का फार्मेट हैं, जहां पर वह तेजी के साथ रन बनाने के आलावा छोटी बाउंड्री होने का भी उन्हें पूरा लाभ मिलता है। इस कारण किसी भी गेंदबाज के लिए यह फार्मेट बिल्कुल भी आसान नहीं होता है, लेकिन टी20 क्रिकेट में भी कई खतरनाक गेंदबाज़ देखने को मिले हैं, जिन्होंने बल्लेबाज़ो को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
इंडियन प्रीमियर लीग के भी 12 सीजन में हमें ऐसा ही देखने को मिला है, जिसमें हर सीजन में उस टीम को अधिक सफलता मिलते हुए देखी गयी जिनके गेंदबाज़ो ने अंतिम ओवरो में अधिक अच्छी गेंदबाज़ी करके रनों के प्रवाह को रोकने का काम किया है। आईपीएल में अब सभी टीमों के पास अंतिम ओवरों के स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ी देखने को मिलते हैं, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल के सबसे खतरनाक बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – जसप्रीत बुमराह (मुम्बई इंडियंस)
मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे शानदार तेज गेंदबाज़ो में से एक जसप्रीत बुमराह पहली बार सभी की नजरो में उस समय आये थे, जब उन्होंने आईपीएल में मुम्बई इंडियंस की टीम से अपना डेब्यू किया था, शुरुआत में बुमराह के एक्शन को लेकर कई लोगों ने कहा था, कि यह गेंदबाज़ अधिक सफल नहीं हो सकेगा लेकिन बुमराह ने सभी को गलत साबित करते हुए खुद को एक ऐसा गेंदबाज़ बनाया जो अंतिम ओवरों में भी अच्छे से अच्छे बल्लेबाज़ को रन बनाने से रोकने का काम करता है। जसप्रीत बुमराह ने अभी तक आईपीएल में 77 मैचो में 82 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.56 का रहा है।
4 – ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स)
एक ऐसा खिलाड़ी जो टीम के लिए जरुरत के समय पर बल्लेबाज़ी में तेजी से रन बनाने के अलावा अंतिम के ओवरो में अपनी धीमी गति की गेंदो से बल्लेबाज़ को बड़े शॉट से खेलने के लिए रोकने की काबिलियत रखना यह सब वेस्टइंडीज़ से आने वाले दिग्गज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा हैं।
ड्वेन ब्रावो आईपीएल में अभी तक 134 मैचो में 147 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.40 का रहा है, ब्रावो की धीमी गति पर रन बनाना किसी भी बल्लेबाज़ के आसान काम नहीं होता है और इसी कारण वह बेहद ही सफल टी20 गेंदबाज़ माने जाते हैं।
3 – डेल स्टेन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
साउथ अफ्रीका से आने वाले दिग्गज़ तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन जो अपने करियर के इस समय आखिरी पड़ाव में चल रहे हैं और इसी कारण उनको फिटनेस को लेकर समस्या में देखा गया जिसके बाद स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर टी20 में अपना ध्यान अधिक लगा रहे हैं। आईपीएल में भी स्टेन की घातक तेज गेंदबाज़ी देखने को मिली हैं, जहां पर उनकी गति के आगे बल्लेबाज़ पूरी तरह से असहाय दिखे हैं।
डेल स्टेन आईपीएल के 13 वें सीजन में एकबार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की गेंदबाज़ी का नेतृत्व करने जा रहे हैं। स्टेन ने अभी तक आईपीएल में 92 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 96 विकेट अपने नाम पर किए हैं और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.77 का रहा है।
2 – सुनील नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स)
इन टॉप 5 सबसे खतरनाक गेंदबाज़ो की लिस्ट में सिर्फ एक स्पिनर का होना इस बात को पूरी तरह से दर्शाता है, कि यह खिलाड़ी कितना प्रतिभाशाली है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से अपना डेब्यू करने के बाद से लेकर टीम के सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ी बनाना सुनील नारायण के बारे में पूरी कहानी व्यक्त कर देता है।
सुनील नारायण जहां टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए तेजी से पहले के 6 ओवरो में बल्ले से रन बनाने की जिम्मेदारी निभाते हैं, तो वहीं गेंदबाज़ी में टीम के लिए शुरु के ओवरो के बाद अंतिम ओवरो में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। सुनील की स्पिन गेंदबाज़ी के खिलाफ आसानी से बड़े शॉट खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक अबूझ पहेली की तरह दिखता है। सुनील नारायण ने आईपीएल में अभी तक 110 मैचो में 122 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 6.68 का रहा है।
1 – लसिथ मलिंगा (मुम्बई इंडियंस)
बिना किसी संदेह के इस बात को सभी क्रिकेट फैंस बड़ी आसानी के साथ मानेंगे कि डेथ ओवरो में लसिथ मलिंगा से शानदार गेंदबाज़ देखने को नहीं मिला जिसका सबसे बड़ा कारण मलिंगा का बड़ी ही आसानी से यॉर्कर गेंदो को डालना है और बल्लेबाज़ के पास इस गेंद में बड़ा शॉट खेलने का किसी तरह का मौका नहीं होता है।
आईपीएल में मुम्बई इंडियंस टीम से अपना डेब्यू करने वाले मलिंगा टीम के लगातार अहम हिस्सा बने रहे और 13 वें सीजन में भी वह ऐसा ही कुछ करते हुए दिखाई देंगे। मलिंगा आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने हुए हैं और उन्होंने आईपीएल करियर में 122 मैचो में खेलते हुए 170 विकेट अपने नाम पर किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 7.14 का रहा है और इसी कारण वह आईपीएल के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ो की इस लिस्ट में शामिल हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…