Most Sixes in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं, जिसमें सभी फैंस को काफी मजा भी आया है और साल 2020 में आईपीएल का 13 वां सीज़न खेला जाएगा, जहां कुछ टीमों के लिए अभी तक आईपीएल ट्राफी जीतना एक अबूझ पहेली सा दिख रहा तो, किसी टीम ने 4 बार खिताब को जीता है।
टी20 क्रिकेट में फैंस को बल्ले से निकलने वाले रन देखने में काफी मजा आता है और जब गेंद को कोई बल्लेबाज़ स्टेडियम से बाहर मार देता है, तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है। IPL में अभी तक एक से बढ़कर एक विस्फोटक खिलाड़ियों को हमने देखा है, जिनको गेंद फेकने से पहले ही गेंदबाज़ का आत्मविश्वास डोल जाता है।
अभी तक हुए IPL सीज़न में यदि हम सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों को देखे तो उसमें बिना किसी संदेह के वेस्टइंडीज़ के आक्रामक बल्लेबाज़ क्रिस गेल 326 छक्कों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर गेल से 100 से अधिक कम छक्के लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट वर्ल्ड में 360 डिग्री खिलाड़ी के नाम से पहचाने जाने वाले एबी डी विलियर्स का नाम आता है, जो IPL में 212 छक्के लगा चुके हैं।
भारतीय खिलाड़ियों की बात करे तो छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने आईपीएल में अभी तक 209 छक्के लगाए हैं, वहीं रोहित शर्मा ने जहां 194 छक्के लगाए तो सुरेश रैना भी इतने ही छक्के लगाए। विराट कोहली की बात करी जाए तो उन्होंने IPL में अब तक 191 छक्के लगाए हैं।
| पोजीशन | खिलाड़ी | मैच | पारियां | नॉट ऑउट | रन | सर्वाधिक स्कोर | औसत | कितनी गेंदे खेली | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
| 1 | क्रिस गेल | 125 | 124 | 15 | 4484 | 175* | 41.13 | 2969 | 151 | 6 | 28 | 369 | 326 |
| 2 | एबी डी विलियर्स | 154 | 142 | 32 | 4395 | 133* | 39.95 | 2906 | 151 | 3 | 33 | 357 | 212 |
| 3 | महेंद्र सिंह धोनी | 190 | 170 | 65 | 4432 | 84* | 42.2 | 3215 | 138 | 0 | 23 | 297 | 209 |
| 4 | रोहित शर्मा | 188 | 183 | 28 | 4898 | 109* | 31.6 | 3744 | 131 | 1 | 36 | 431 | 194 |
| 5 | सुरेश रैना | 193 | 189 | 28 | 5368 | 100* | 33.34 | 3914 | 137 | 1 | 38 | 493 | 194 |
| 6 | विराट कोहली | 177 | 169 | 26 | 5412 | 113 | 37.84 | 4112 | 132 | 5 | 36 | 480 | 191 |
| 7 | डेविड वार्नर | 126 | 126 | 17 | 4706 | 126 | 43.17 | 3305 | 142 | 4 | 44 | 458 | 181 |
| 8 | शेन वॉट्सन | 134 | 130 | 15 | 3575 | 117* | 31.08 | 2562 | 140 | 4 | 19 | 343 | 177 |
| 9 | कायरन पोलार्ड | 148 | 135 | 39 | 2755 | 83 | 28.69 | 1877 | 146.77 | 0 | 14 | 181 | 176 |
| 10 | यूसुफ पठान | 174 | 154 | 44 | 3204 | 100 | 29.12 | 2241 | 142.97 | 1 | 13 | 262 | 158 |
19 नवंबर 2019 तक आखिरी अपडेट
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…