भारतीय महिला एथलेटिक खिलाड़ी जावुर जगदीशप्पा शोभा जिन्हें सभी जे.जे. शोभा के नाम से पहचानते हैं, वह देश की एक शानदार ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक खिलाड़ी हैं। शोभा ने साल 2004 में 6211 अंक अर्जित करके नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था, उनके इस प्रदर्शन की लंबे समय तक सरहाना होती रही, क्योंकि वह जैवलिन इवेंट में थ्रो के दौरान चोटिल हो गयी इसके बावजूद वह ऐसा करने में कामयाब रहीं थी।
शुरूआती जीवन
शोभा बचपन में रेलवे क्वाटर में रहती थी, जिसके बाद उनकी दिलचस्पी ट्रैक एंड फील्ड एथलीट में होने लगी और 5 वीं क्लास से ही वह एथलेटिक्स के बारे में सीखना शुरू कर दिया था। शोभा की कड़ी मेहनत ने उन्हें पहले जूनियर लेवल पर कई पदक जितवाए, जिसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय इवेंट के लिए तैयार करने की बात होने लगी थी।
निजी जीवन
14 जनवरी 1978 को जे.जे. शोभा का जन्म कर्नाटका के धरवाड में पशुपथिलाल नाम के एक छोटे से गांव में हुआ था।
प्रोफेशनल जीवन
साल 2002 में अपनी एथलेटिक्स की जर्नी शुरू करने वाली जे.जे. शोभा ने उसी साल बुसान एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने के साथ कोलंबो एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर पदक को भी अपने नाम पर किया। साल 2003 शोभा के लिए काफी सफल साबित हुआ क्योंकि उन्होंने एफ्रो-एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता जिसके बाद वह पूरे देश में काफी तेजी के साथ पहचानी जाने लगी।
एथेंस ओलंपिक में शोभा के प्रदर्शन को देखने के बाद पूरे विश्व के लोगों ने उनकी तारीफ की थी, लेकिन वह देश के लिए कोई पदक जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी। जिस समय शोभी सफलता की सीढ़िया चढ़ रही थी, तो उनके जीवन में एक बड़ा हादसा हो गया और जैवलिन थ्रो इवेंट के दौरान उन्हें एक गंभीर चोट लग गयी।
जे.जे. शोभा की मांसपेशियों में काफी बुरा खिचाव आ गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रेस को पूरा करते हुए 11 वें स्थान पर खत्म किया और इसी कारण उनकी इस लगन को देखने के बाद सभी ने काफी तारीफ की थी। शोभा को शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है, वहीं साल 2008 के बिजिंग ओलंपिक में शोभा ने हिस्सा लेते हुए हैप्थालन इवेंट में 5749 अंक हासिल करते हुए 29 वें स्थान पर रहीं थी।
अवार्ड्स
एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन के लिए साल 2005 में अर्जुन पुरस्कार मिला।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
अपने शानदार अचीवमेंट और प्रदर्शन के अलावा यह भारतीय महिल एथलेटिक्स खिलाड़ी कभी किसी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखी गयी।
नेटवर्थ
साउथ सेंट्रल रेलवे में हेड क्लर्क के पद पर नौकरी के अलावा जे.जे. शोभा की इनकम अपने स्पोर्टिंग करियर से भी होती है। फिलहाल अभी उनकी नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…