भारतीय एथलेटिक खिलाड़ी जिन्सन जॉनसन जो 800 मीटर और 1500 मीटर के इवेंट में हिस्सा लेने के विशेषज्ञ खिलाड़ी माने जाते हैं। जॉनसन ने बर्लिम में 1500 मीटर कैटगरी इवेंट में सिल्वर पदक जीतकर टोक्यो में होने वाले साल 2020 के ओलंपिक खेलों के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। केरला से आने वाले जिन्सन जॉनसन ने 800 मीटर और 1500 मीटर के इवेंट में सफलता हासिल की हुई है।
शुरूआती जीवन
15 मार्च 1991 को केरला के कोजीकोडे में चक्कितापारा डिस्ट्रिक में जिन्सन जॉनसन का जन्म हुआ था। बचपन से ही जॉनसन पढ़ाई में काफी तेज थे और ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उन्होंने बिना किसी रुकावट के साथ पूरी की है। जॉनसन ने स्कूल की पढ़ाई सेंट जॉर्ज हाई स्कूल से की है। जिन्सन हमेशा से ही बेहद फिट रहे हैं और जब पहली बार डिस्ट्रीक मीट कोजीकोडे में उन्हें पहली बार के.एम. पीटर ने देखा था।
जहां पर वह काफी तेजी के साथ दौड़ रहे थे, इसके बाद जॉनसन की आगे की ट्रेनिंग पीटर के अंडर में हुई जो केरला स्पोर्ट्स काउंसिल के कर्मचारी थे। एक साल की ट्रेनिंग करने के बाद जॉनसन ने बासेलियस कॉलेज में ग्रेजुएशन करने के लिए एडमीशन ले लिया।
निजी जीवन
18 साल की उम्र में जिन्सन जॉनसन का चयन भारतीय आर्मी में हो गया था। यह जॉनसन की फिजिकल एक्टिविटी के कारण हुआ क्योंकि जिस कारण अपने कॉलेज के दूसरे ही साल में उनका आर्मी में चयन हो गया। इंडियन आर्मी के कैंप में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर एंड फैसीलिटी ने जॉनसन को ट्रेनिंग करने के लिए मंजूरी दी।
इसके बाद 19 साल की उम्र में साल 2010 में जॉनसन ने जूनियर नेशनल्स में 800 मीटर के इवेंट में जीत हासिल की। वहीं साल 2012 हैदराबाद स्थित आर्मी आर्टलरी सेंटर में ट्रेनी के तौर पर सीनियर नेशनल्स में कांस्य पदक जीता जिसके बाद जॉनसन को आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में कोच मोहम्मद कुन्ही के अंडर में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया। साल 2015 में जिन्सन को जूनियर कमीशनड ऑफीसर के पद पर तैनात कर दिया गया। वहीं साल 2018 में जॉनसन का प्रमोशन नैब सूबेदार के पोस्ट पर हो गया।
प्रोफेशनल जीवन
आर्मी आर्टलरी सेंटर हैदराबाद में साल 2012 में हुए सीनियर नेशनल्स में जिन्सन जॉनसन ने एक ट्रेनी के तौर पर मिडिल डिस्टेंस रनिंग में कांस्य पदक जीता। साल 2015 में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर के इवेंट में सिल्वर पदक जीता। इसी साल थाइलैंड में हुई एशियन ग्रैंड प्रिक्स में जॉनसन ने गोल्ड मेडल जीता। साल 2016 के ओलंपिक गेम्स के लिए जॉनसन ने 800 मीटर के इवेंट के लिए क्वालीफाइ किया था।
करियर में सबसे बड़ी सफलता जिन्सन ने उस समय हासिल की जब उन्होंने जून 2018 में 800 मीटर इवेंट में श्रीराम सिंह के नेशनल रिकॉर्ड को इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तोड़ा। साल 2018 के एशियन गेम्स में जिन्सन जॉनसन ने 1500 मीटर इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ 800 मीटर के इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
वुहान में साल 2015 और भुवनेश्वर में साल 2017 में हुई एशियन चैंपियनशिप में 1 सिल्वर और 1 कांस्य पदक को जॉनसन ने अपने नाम पर किया था। कुछ समय पहले ही जॉनसन ने बर्लिन में 1500 मीटर के इवेंट में सिल्वर पदक जीतने के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए अपनी जगह को भी पक्का कर लिया है।
निजी जानकारी
शारीरिक माप
विवाद
अभी तक अपने एथलेटिक्स के करियर में जिन्सन जॉनसन किसी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं दिखे हैं।
नेटवर्थ
जिन्सन जॉनसन की नेटवर्थ को लेकर फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…