भारतीय युवा महिला शूटिंग खिलाड़ी अपूर्वी चंदेला जो 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हिस्सा लेती हैं। चंदेला ने शूटिंग में अभी तक 7 पदकों को अपने नाम पर किया जिसमें वर्ल्डकप, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में जीते हुए पदक भी शामिल हैं।
शुरूआती जीवन
4 जनवरी 1993 को जयपुर में अपूर्वी चंदेला का जन्म हुआ था। अपूर्वी के पिता कुलदीप सिंह चंदेला एक होटल व्यवसायी हैं, तो वहीं मां बिंदू राठौर एक गृहणी हैं। अपूर्वी ने स्कूल की पढ़ाई मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर और गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल से की है। वहीं अपूर्वी ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनीवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से सोशलॉजी हॉनर्स में किया है।
इसके बाद अपूर्वी का इरादा स्पोर्ट्स जर्नलिज्म करने का था और शूटिंग को लेकर कोई इरादा नहीं था, लेकिन एक दिन जयपुर के लोकल शूटिंग में रेंज में अपूर्वी ने पहली बार हाथ में राइफल पकड़ने के साथ परफेक्ट 10 का स्कोर किया। इससे पिता काफी प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी बेटी में इस खेल में करियर बनाने की सलाह दी। जिसके बाद अपूर्वी के अंकल ने घर के पीछे एक शूटिंग रेंज बनवायी जिससे अपूर्वी अभ्यास कर सके।
प्रोफेशनल जानकारी
शूटिंग में अपूर्वी ने सफलता हासिल करने में अधिक समय व्यस्त नहीं किया और साल 2012 में नई दिल्ली में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। साल 2014 में नई दिल्ली में हुए इंटरशूट चैंपियनशिप में अपूर्वी ने 4 पदकों को जीता वहीं इसी साल ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में अपूर्वी ने फाइनल में 206.7 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता।
चैंगवॉन वर्ल्डकप में कांस्य पदक जीतने के साथ अपूर्वी ने रियो ओलंपिक के लिए भी अपने टिकट को पक्का कर लिया लेकिन वह ओलंपिक में पदक नहीं जीत सकी। एशियन गेम्स साल 2018 में अपूर्वी ने रवि कुमार के साथ 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। वहीं साल 2019 में हुए ISSF वर्ल्डकप में महिला 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
निजी जानकारी
चंदेला को जानवरों से बेहद प्यार है और इसके अलावा उन्हें पढ़ने के साथ घूमना भी बेहद पसंद हैं। अपूर्वी अभी तक अविवाहित हैं। परिवार ने अपनी बेटी की प्रतिभा को देखते हुए लगातार उसका हौसला बढ़ाने का काम किया जिससे अपूर्वी के हाथों सफलता जल्द लगी और देश को शूटिंग में एक नया सितारा मिला।
सम्मान
भारत सरकार की तरफ से साल 2016 में शूटिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार मिला।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
शारीरिक माप
विवाद
अभी तक अपने करियर में अपूर्वी चंदेला किसी भी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखी गयी हैं और उनका पूरा ध्यान अपने खेल को लेकर ही रहता है.
नेटवर्थ
अपूर्वी चंदेला की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो उसको लेकर फिलहाल अभी किसी तरह का जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…