Kurt Angle Biography: यदि आप WWE के फैन हैं, तो आपको ओलम्पिक गोल्ड मैडल जीतने के बाद जिस तरीके से कोई खिलाड़ी जश्न मनाता है, ठीक उसी तरह रिंग में एंट्री करते थे, कर्ट एंगल। कर्ट उन चुनिंदा WWE के रेसलरो में से एक हैं, जिन्होंने इस एरिना को एक अलग स्तर पर लेकर जाने का काम किया जिस कारण WWE में कर्ट के कई मिलियन फैंस हैं, जो उनको रिंग के अंदर देखकर काफी खुश होते हैं।
कर्ट एंगल का पूरा नाम कर्ट स्टीवन एंगल है और उनका जन्म 9 दिसम्बर 1968 को पेंसलवीनिया के पीट्सबर्ग में हुआ था। WWE सुपरस्टार होने के अलावा कर्ट एक एमेचर रेसलर और एक्टर भी रहे हैं और रेसलिंग एरिना शानदार स्किल्स की वजह से उन्होंने कई खिताब भी जीते हैं। कर्ट एंगल के करियर में यदि नजर डाली जाए तो उसमें वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप जो समर ओलम्पिक के दौरान हुई थी, उसमें उनका गोल्ड मैडल जीतना था।
काफी कम लोग ही इस बात को जानते होंगे कि कर्ट एंगल उन चार रेसलरो में से एक हैं, जिन्होंने ग्रैंड स्लैम रेसलिंग में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, एनसीएए, वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलम्पिक में जीता है। मौजूदा समय में वह WWE के साथ अनुबंध में हैं और उसमें एक मैनेजर की भूमिका को निभा रहे हैं।
Kurt Angle Biography: एंजल के माता-पिता का नाम जैकी और डेविड है। कर्ट ने क्लारियोन यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसलवीनिया से साल 1993 में ग्रेजुएशन पूरा किया था। कर्ट के 4 भाई और 1 बहन थी। कर्ट का शुरूआती जीवन काफी तकलीफों से बीता हैं, जिसमें उन्होंने कुछ ही सालों के अंतराल में अपने माता-पिता और बहन को खो दिया।
कर्ट के पिता एक क्रेन ऑपरेटर थे, जिनकी एक दुर्घटना में उस समय मौत हो गयी जब वह एक जगह पर काम कर रहे थे और उस समय कर्ट की उम्र सिर्फ 16 साल थी, इसके बाद कर्ट के कोच डेविन स्कल्टज जिन्हें वह काफी मानते थे, उनका भी साल 1996 में मर्डर कर दिया गया। वहीं कर्ट की मां का देहांत साल 2015 में कैंसर की वजह से हुआ था वहीं उनकी बहन साल 2013 में एक लम्बी बीमारी से मौत का शिकार हुई थी।
काफी सारी परेशानियों से जूझने के बावजूद साल 1996 के ओलम्पिक में कर्ट को काफी बड़ी सफलता मिली जिसके बाद उन्हें 10 साल के लिए WWE का अनुबंध मिला लेकिन आगे की चीज़े आसान नहीं होने वाले थी। WWE में कर्ट को स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टीन ने काफी प्रभावित किया।
इसके बाद साल 1998 में WWE के लिए फिर से 5 साल का अनुबंध कर्ट ने साइन किया, जिसके बाद उनकी ट्रेनिंग डोरी फंक जूनियर की देखरेख में हुई और इसके एक हफ्ते के बाद ही वह लाइव ऑडियंस के सामने रिंग में उतर गए जिसके बाद साल 2000 में कर्ट ने यूरोपियन चैंपियनशिप और इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप को अपने नाम पर किया।
साल 2000 में कर्ट एक टीम का हिस्सा थे, जिसमें उनकी टीम का नाम ईसीके था, और इसमें ऐज, कर्ट और क्रिस्टीन शामिल थे, रिंग में कर्ट काफी शांत दिखते थे और इस कारण रिकीश को किंग ऑफ दी रिंग के टूर्नामेंट में हराने में कामयाब हो सके। ट्रिपल एच के साथ भी कर्ट को रिंग के अंदर भिडना पड़ा और इसके बाद WWE चैंपियनशिप नो मर्सी में उनका सामना दी रॉक से हुआ जिसमें कर्ट ने जीत हासिल करके पहली बार WWE चैंपियनशिप को अपने नाम पर किया।
खराब सेहत के कारण अचानक WWE छोड़ दिया
Kurt Angle Biography: साल 2006 में कर्ट एंगल अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे थे, जिसमें वह WWE के हर खिताब को एक के बाद एक अपने नाम पर करते जा रहे थे, जिसमें 26 मई 2006 को एंजल का नाम ईसीडब्लू के ड्राफ्ट में निकला जिसमें उन्होंने रेडी ऑर्टन को वन नाइट स्टैंड पे पर व्यू फाइट के लिए आमंत्रण दिया और इसमें एंजल ने ऑर्टन को हरा दिया था, लेकिन वैंगेनसे में हुए रीमैच में एंजल को हार का सामना करना पड़ा।
अगस्त के महिने में WWE ने एंजल को रिलीज़ कर दिया जिसमें उन्होंने अपनी खराब सेहत का हवाला दिया था और एंजल ने अस्पताल में एडमिट हो गए क्योंकि उस दौरान वह काफी अधिक स्ट्रैस और दर्द से गुजर रहे थे, जिस कारण उन्हें आराम की जरूरत थी।
कर्ट एंजल WWE में आखिरी बार वापसी की
खराब सेहत की वजह से बीच में WWE को छोड़ने के बाद कर्ट एंजल ने टीएन रेसलिंग में वापसी करते हुए उसके डॉयरेक्टर ऑफ ऑपरेशन बने लेकिन WWE के लिए उनके दिल में अभी भी एक जगह थी, जिस कारण साल 2017 की WWE एरिना में कर्ट की वापसी उस समय हुई जब मैकमाहोन ने उन्हें अपना WWE Raw का नया जरनल मैनेजर बनाया।
कुछ ही दिन पहले मार्च 2019 में कर्ट एंगल ने इस बात का ऐलान किया कि वह रेसलमीनिया 35 के बाद WWE को छोड़ देंगे जिसमें बारोन कोर्बिन से अपने आखिरी मैच के दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और अब कर्ट एंगल WWE में आने वाले नये रेसलरो की मदद करने का काम करते हैं।
कर्ट एंजल रोचक बातें | Kurt Angle Facts
कर्ट एंगल नेटवर्थ | Kurt Angle Net Worth
एकलौते ऐसे रेसलर जिन्होंने WWE चैंपियनशिप और ओलम्पिक चैंपियनशिप को अपने नाम पर किया हो। कर्ट एंगल पूरे विश्व पिछले 2 दशकों से काफी मशहूर हैं। यदि एंगल की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो लगभग 25 मिलियन डॉलर के आसपास है, जिसमें से उनकी अधिकतर कमाई रेसलिंग के करियर से हुई है और थोड़ी बहुत हॉलीवुड फिल्मों से।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…