Dean Ambrose Biography: डीन एम्ब्रोस WWE में एक पूर्व चैंपियन खिलाड़ी हैं साथ ही आज के युग में WWE के सुपरस्टार्स में से एक हैं। कुछ ही सालों में एम्ब्रोस ने WWE में अपने लिए एक खास मुकाम बना लिया था। एम्ब्रोस WWE में अपने निक नेम लुनाटिक फ्रिंग से काफी फेमस हो गए थे। अपने अजीबोगरीब तरीके के कारण उनके पूरे विश्व में काफी सारे फैंस हो गए थे।
परिचय | Dean Ambrose WWE
एम्ब्रोस जिन्हें सभी जोनाथन डेविड के नाम से भी पहचानते हैं, वह सभी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 7 दिसम्बर 1985 को एम्ब्रोस का जन्म सिनसिनाटी ओहियो में हुआ था। एम्ब्रोस का शुरूआती जीवन काफी कठिनाई में बीता था, लेकिन वह खबरों में उस समय आये जब अपने रेसलिंग के करियर में कई खिताबों को जीतना शुरू कर दिया जिसमें WWE के टाइटल भी शामिल थे और इसमें उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़ो नामों को रिंग के अंदर मात दी।
बचपन में वह बाकी बच्चों की तरह शैतान नहीं थे, लेकिन इसका असर उनके भविष्य पर नहीं पड़ा और WWE में आने के बाद जो पहली चीज़ एम्ब्रोस ने की वह अपनी मां के लिए एक घर जो पब्लिक हाउसिंग विनसिटी से दूर था जहां पर उन्होंने अपना शुरूआती जीवन बिताया था। डीन काफी लोगों के लिए एक प्रेरणा थे और उन्होंने कुछ समय पहले ही WWE को अलविदा कहा है। जो लोग WWE को फालो नहीं करते हैं, वह भी एम्ब्रोस के एक बड़े फैन थे, सोशल मीडिया पर एम्ब्रोस उतना एक्टिव नहीं है और वह अपने परिवार के साथ समय बिताना अधिक पसंद करते हैं।
पर्सनल जीवन | Dean Ambrose Personal Life
Dean Ambrose Biography: डीन का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था, जो पिछले काफी समय से एक बुरे दौर से गुजर रही थी, एम्ब्रोस के पिता अपने शहर से दूर दूसरी जगह पर काम करते थे और काफी कम समय अपने परिवार को दे पाते थे। उनकी मां ही सभी बच्चों का पूरे दिन ख्याल रखती थी।
अपने शुरूआती जीवन में डीन एम्ब्रोस ने ड्रग को भी बेचा है, जिस कारण उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ा और रेसलिंग की दुनियां में कदम रखने का यह भी एक बड़ा कारण था, क्योंकि अपने जीवन में उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था।
Dean Ambrose WWE में जर्नी
अप्रैल 2011 में डीन एम्ब्रोस ने WWE के साथ अनुबंध करार किया था, जिसमें वह डेवलपमेंट टेरीटरी ऑफ फ्लोरिडा चैंपिनशिप रेसलिंग में गए। FCW 15 में अपना डेब्यू करते हुए एम्ब्रोस का पहला चैलेजिंग मुकाबला सेथ रोलिंस के खिलाफ था, जिसको जीतकर वह बाकी के दूसरे इवेंट के लिए क्वॉलीफाइ कर सकते थे। FCW के हाउस शो के दौरान एम्ब्रोस ने WWE के चैंपियन सीएम पंक जो एक गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे, उन्हें चैलेंज कर दिया जिसमें उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा लेकिन पंक ने बाद में उनकी मेहनत को सराहा था।
फार्मिंग दी शील्ड | The Shield Formation WWE
साल 2012 की नवम्बर में सरवाइवर सीरीज़ के एडीशन में डीन एम्ब्रोस अपने साथी रेसलर सेथ रोलिंस और रोमन रेगीस के साथ WWE चैंपियनशिप के ट्रिपल थ्रेट मैच में दी शील्ड के लिए रेबैक पर हमला कर दिया जिसमें उन्होंने फेमस रॉवरबॉम्ब का प्रयोग किया जिसके बाद उन्होंने बाकियों से भी रिंग के अंदर खेला लेकिन बाद में पता चला कि दी शील्ड उन सभी में एक शो था, जिसके सीएम पंक और उनके मैनेजर पॉल हेमन फंड कर रहे थे।
इसके बावजूद डीन WWE में बड़ा करना चाहते थे और शील्ड के साथ ही उन्होंने कई टैग टीम चैंपियनशिप को जीता जिसमें उन्होंने WWE के कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ रिंग के अंदर जीत हासिल की।
सेथ रोलिंस से भी भिड़ना पड़ा | Dean Ambrose Fight with Seth Rollins
Dean Ambrose Biography: साल 2014 में शील्ड टूट चुकी थी, जिसके बाद डीन को सेथ रोलिंस के साथ रिंग में भिडना था, यह एक ऐसा मौका था, जब दोनों पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे और इसके बाद दोनों के बीच रिंग में काफी मैच हुए। रोलिंस के खिलाफ डीन ने पहला मैच मनी इन दी बैंक लैडर में खेला जहां पर डीन लगभग जीत चुके थे, लेकिन केन ने अचानक हमला करके मैच को पलट दिया था।
इसके बाद रोलिंस के साथ एक और मैच डीन को खेलने को मिला लेकिन वह उसकी जगह पर एम्ब्रोस को रिंग में ट्रिपल एच से भिडना पड़ा, लेकिन समरस्लैम में डीन को फिर से रोलिंस के खिलाफ खेलने का मौका मिला लेकिन एकबार फिर से केन ने व्यवधान डाल दिया, जिसके बाद सेथ रोलिंस को विनर घोषित कर दिया गया।
WWE चैंपियन बनना
कुछ हफ्तों के बाद WWE में वापसी करने के बाद एम्ब्रोस ने तेजी के साथ अपने कदम आगे बढ़ाये और TLC के इंटरकांटिनेंटल कप में केविन ओंस के खिलाफ जीत दर्ज करके चैंपियनशिप को अपने नाम पर किया। इसके बाद स्ट्रीट फाइट में डीन को ब्रॉक लैसनर का सामना रेसलमीनिया 32 में करना पड़ा और इसमें उन्हें हार मिली।
23 मई को एम्ब्रोस ने जिगलर को हरा कर मनी इन दी बैंक लैडर के लिए क्वॉलीफाई कर लिया, जिससे वह WWE के हैवीवेट चैंपियनशिप को जीतने के तरफ बढ़ चुके थे। इसके बाद रोलिंस ने WWE चैंपियनशिप मैच में रेगिंस को हरा दिया और मनी इन दी बैंक में डीन ने रोलिंस को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE हैवीवेट चैंपियनशिप को अपने नाम पर कर लिया।
डीन एम्ब्रोस WWE को छोड़ना
Dean Ambrose Biography: Raw के कुछ दिन पहले ही एपिसोड रेसलमीनिया 35 में डीन ने WWE से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया जिस दौरान वह काफी भावुक भी थे, इस दौरान उनके पुराने साथी रोमन रेगिस और सेथ रोलिंस ने शानदार विदाई भी दी। डीन अपने पीछे WWE में एक शानदार इतिहास छोड़कर गए हैं, जिसे WWE एरिना में कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
डीन एम्ब्रोस के बारे में रोचक बातें
नेटवर्थ | Dean Ambrose Net Worth
अपने जीवन में डीन ने अधिकतर कमाई WWE और प्रो रेसलिंग ब्रांड्स से की है, इसके अलावा वह कुछ फिल्मों का भी रहे हैं। वर्तमान में डीन की नेटवर्थ लगभग 12 मिलियन डॉलर है और वह आने वाले समय काफी तेज़ से बढ़ने के आसार दे रही है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…