भारतीय दिग्गज़ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस जो डबल्स में बेहद सफल रहे हैं। लिएंडर पेस ने अपने करियर में 8 डबल्स और 10 मिक्सड डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। पेस ने इसके अलावा कई और बड़े अवार्ड भी जीते हैं, जिसमें राजीव गांध खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड और पद्म श्री अवार्ड शामिल हैं। इसके अलावा लिएंडर पेस हरियाणा के स्पोर्ट्स ब्रैंड अम्बेसडर भी हैं।
शुरूआती जीवन
17 जून 1973 को कोलकाता में लिएंडर पेस का जन्म हुआ था। पेस के पिता का नाम वेके पेस और मां का नाम जेनिफर पेस हैं। लिएंडर ने स्कूल की पढ़ाई क्रिश्चिन कॉलेज हायर सेकेंड्री से की है। वहीं पेस ने अपना ग्रेजुएशन कोलकाता यूनिवर्सिटी के सेंट जेवियर कॉलेज से किया है। पेस एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका खेलों से पहले से ही नाता रहा है। जहां पेस के पिता भारतीय हॉकी टीम के पूर्व मिडफील्डर खिलाड़ी रहे हैं, जिसने 1972 में म्यूनिक ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वहीं मां भारतीय बास्केटबाल टीम की कप्तान रही जिसने 1980 के एशियन बास्केटबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।
साल 1985 में लिएंडर पेस ने मद्रास में ब्रिटानिया अमृतराज टेनिस एकेडमी में दाखिला लिया, जिसमें उनके करियर के पहले कोच डेव ओ मेरा थे। इसके बाद साल 1990 में जब लिएंडर पेस ने विम्बलडन जूनियर ट्राफी को जीता तो उसके बाद पूरे देश में उनको लेकर चर्चा काफी तेजी के साथ हुई। इसके अलावा पेस वर्ल्ड जूनियर रैकिंग में नंबर 1 के पायदान पर भी रहे हैं।
निजी जीवन
एक ऐसे परिवार में जन्म लेने वाले लिएंडर पेस जिसका खेलों से पुराना नाता रहा है, उसने पेस के लिए आगे की राह को थोड़ा आसान जरूर कर दिया था। पेस ने अपने करियर की शुरूआत में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी को डेट किया लेकिन बाद में कुछ कारणों से दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद साल 2005 में संजय दत्त की पूर्व पत्नि रेहा पिल्लई के साथ पेस लिव इन रिलेशनशिप में रहे जिससे दोनों की एक बेटी भी हैं, लेकिन यह रिश्ता भी बाद में टूट गया।
प्रोफेशनल जीवन
पेस ने साल 1991 में हुए जूनियर यूएस ओपन और जूनियर विम्बलडन में जीत हासिल करके खुद को एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी के तौर पर स्थापित कर लिया था। इसी साल पेस ने वर्ल्ड जूनियर रैकिंग में नंबर 1 पर पहुंचकर एक और उपलब्धि हासिल की। इसके बाद साल 1992 में हुए बार्सिलोना ओलंपिक में पेस डबल्स इवेंट के क्वाटर फाइनल तक पहुंचे थे। वहीं साल 1996 में पेस को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी मिला।
महेश भूपति के साथ पेस ने साल 1996 में अपनी जोड़ी बनायी जिसके बाद भूपति उसी साल रैकिंग में 89 वें पायदान से सीधे 14 वें पायदान पर आ गये। लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी तीन ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन, दी फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।
वहीं साल 2003 से लिएंडर पेस ने डबल्स और मिक्सड डबल्स में ही खेलने का फैसला करते हुए मार्टिना नवरातिलोवा के साथ अपनी जोड़ी बनायी। जिसके बाद इसी साल पेस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन के मिक्सड डबल्स में जीत हासिल की। वहीं साल 2015 में पेस ने मार्टिना हिंगीस के साथ जोड़ी बनाते हुए यूएस ओपन के मिक्सड डबल्स में हिस्सा लेते हुए जीत हासिल की। पेस भारतीय डेविस कप टीम के महत्तवपूर्ण सदस्य हैं और वह इसमें 16 साल की उम्र से हिस्सा ले रहे हैं।
सम्मान
अचीवमेंट
निजी जानकारी
शारीरिक माप
विवाद
अपने लम्बे करियर में लिएंडर पेस को कई विवादों का भी सामना करना पड़ा है, जिसमें सबसे बड़ा उनके साथी खिलाड़ी महेश भूपति के साथ रहा। जिसकी शुरूआत पेस के ट्रेनर एनरिको से हुई थी, जिनको पेस काफी मानते थे वहीं भूपति की सोच एनरिको लेकर उस तरह की नहीं थी और इस कारण भूपति ने अपने फैसले खुद ही लिए और पेस की परछाई से बाहर निकलना चाहते थे। इस लड़ाई में दोनों के पिता ने भी बयान देते हुए आग मी घी डालने की तरह काम किया।
इसके बाद साल 2017 में इस लड़ाई ने एकबार उस समय फिर से चर्चा पकड़ी जब डेविस कप के लिए महेश भूपति ने 6 सदस्यों की टीम में लिएंडर पेस को शामिल तो किया लेकिन बाद में अंतिम 4 में उन्हें जगह नहीं दी, जिससे पेस काफी नाराज हुए और भूपति पर उन्हें नीचा दिखाने का आरोप लगाया।
नेटवर्थ
लिएंडर पेस ने अपने टेनिस के करियर में काफी कमाई है, जिसके बाद उनकी नेटवर्थ लगभग 8 मिलियन डॉलर के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा पेस के पास 60000 डॉलर की पोर्से की कार है, वहीं पेस कई ब्रैंड का प्रचार करके भी कमाई करते हैं
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…