Mansher Singh Biography: भारतीय डबल ट्रैप शूटर खिलाड़ी मनशेर सिंह जो शूटिंग के कई अंतरराष्ट्रीय इवेंट में देश की तरफ से हिस्सा ले चुके हैं। मनशेर सिंह ने अधिकतर एशियन गेम्स में हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने 3 सिल्वर और 1 कांस्य पदक को अपने नाम पर किया है। इसके अलावा मनशेर सिंह ने साल 2008 के बिजिंग ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था।
शुरूआती जीवन
1 दिसम्बर 1965 को मनशेर सिंह का जन्म कोलकाता में हुआ था और उसके बाद पूरा परिवार दिल्ली आकर बस गया। मनशेर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली के अशोक पैलेस स्थित सेंट कोलंबिया स्कूल से की है, जिसके बाग उन्होंने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से पूरा किया है।
निजी जीवन
एक छोटे परिवार में जन्म लेने वाले मनशेर सिंह वर्तमान में अपनी पत्नि और बेटे जयसाल सिंह के साथ रहते हैं। मनशेर अपने बेटे जयसाल सिंह के बेहद करीब हैं, क्योंकि वह भी अपने पिता के नक्शेकदम पर आगे बढ़कर शूटिंग में अपना करियर बनाना चाहता है।
प्रोफेशनल जीवन
Mansher Singh Biography: साल 1984 में लॉस एंजेलिस में हुए समर ओलंपिक में मनशेर सिंह ने अपना डेब्यू किया था और उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। साल 1994 के ब्रिटिश कोलंबिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मनशेर ने ट्रैप शूट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था, जिस कारण वह अगले समर ओलंपिक में देश की तरफ से खेलने के लिए एक प्रबल दावेदार बन चुके थे।
12 साल के बाद 1996 के अटलांटा ओलंपिक्स में मनशेर सिंह ने क्वालीफाइ किया लेकिन वह कोई पदक जीतने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद साल 2004 के एथेंस ओलंपिक और 2008 के बिजिंग ओलंपिक में मनशेर ने हिस्सा लिया, जिसमें बिजिंग ओलंपिक में पुरुष ट्रैप इवेंट में मनशेर 8 वें स्थान पर रहे थे।
इसके अलावा 1982 के एशियन गेम्स में मनशेर भारतीय ट्रैप स्कॉवड का हिस्सा थे। वहीं साल 2006 के दोहा और 2010 के ग्वांझाऊ एशियन गेम्स में भी मनशेर ट्रैप स्कॉवड का हिस्सा रहे हैं। मौजूदा समय में मनशेर के काफी जिम्मेदारियां हैं, जिसमें वह देश के लिए भविष्य के शूटर खिलाड़ी तैयार करने का काम कर रहे हैं।
रियो ओलंपिक के बाद यह पूर्व शूटर खिलाड़ी शॉटगन इवेंट के लिए कोचिंग देना शुरू कर दिया। साल 20202 के टोक्यो ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए मनशेर ने युवा शूटर खिलाड़ियों को तैयार करने की स्वंय जिम्मेदारी ली हुई है।
अचीवमेंट
शूटिंग में शानदार योगदान के लिए 32 साल के लंबे करियर के बाद अर्जुन पुरस्कार दिया गया।
निजी जानकारी
शारीरिक माप
नेटवर्थ
Mansher Singh Biography: मनशेर सिंह की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…