Categories: ओलंपिक

भारतीय शूटर खिलाड़ी राज्यवर्धन सिंह राठौर के बारे में जानिए सभी जानकारी

Rajyavardhan Singh Rathore Biography: देश के लिए शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाले और साल 2019 तक केंद्र सरकार में मिनिस्टर ऑप स्टेट फॉर मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स में मंत्री पद पर रहने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौर का नाम देश में एक शानदार स्पोर्ट्स खिलाड़ी के तौर पर लिया जाता है। राठौर ने 25 अंतरराष्ट्रीय खिताबों के साथ कई चैंपियनशिप को भी अपने नाम पर किया है। साल 2004 के समर ओलंपिक में राठौर ने पुरुष डबल ट्रैप इवेंट में सिल्वर पदक जीता था।

सिर्फ एक सफल शूटिंग खिलाड़ी के तौर पर ही नहीं बल्कि राठौर ने खुद को एक सफल राजनीतिज्ञ के तौर पर भी साबित किया है। इसके अलावा राज्यवर्धन ने साल 2013 तक भारतीय आर्मी में ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट में कर्नल के पद पर अपनी भूमिका निभाते हुए सेवानिवृत्त हुए।

शुरूआती जीवन

अपने पिता जो एक आर्मी ऑफीसर भी थे, उनसे राज्यवर्धन सिंह राठौर काफी प्रभावित थे। राठौर इस कारण हमेशा भारतीय आर्मी में भर्ती होने का सपना देखते थे। राठौर के आर्मी जीवन की शुरूआत 9 वीं ग्रेनाडियर्स रेजीमेंट के साथ हुई, जिसमें उनकी पहली तैनाती जम्मू-कश्मीर में हुई। आर्मी में पहुंचने के बाद राठौर की शूटिंग भी शुरू हुई जहां पर उन्हें पहली बार गन पकड़ने का मौका मिला था।

निजी जीवन

Rajyavardhan Singh Rathore Biography: 29 जनवरी 1970 को राजस्थान के जैसलमेर में राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म हुआ था। राज्यवर्धन के पिता का नाम कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौर है, जो आर्मी से रिटायर हो चुके हैं, वहीं राठौर की मां का नाम मंजू राठौर है, जो एक टीचर हैं। राजस्थान से आने वाले इस शूटर खिलाड़ी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी के 77 वें कोर्स से ग्रेजुएट किया है।

एनडीए से अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भारतीय मिलिट्री एकेडमी चले गए, जिसमें आईएमए में राठौर को बेस्ट ऑलराउंड जैंटलमैन कैडेट के लिए स्वार्ड ऑफ हॉनर मिला। वहीं कोर्स के दौरान राठौर को सिख रेजीमेंट की तरफ से बेस्ट स्पोर्ट्समैन के तौर पर गोल्ड मेडल भी मिला।

साल 1990 में राठौर 9 वीं ग्रेनाडियर्स रेजीमेंट में भर्ती हो गए जिसके बाद साल 1992 में राठौर का प्रमोशन लेफ्टीनेंट के पद पर हो गया और उसके बाद साल 1995 में राठौर कैप्टन के पद पर तैनात कर दिए गए। इस पूर्व शूटिंग खिलाड़ी ने कारगिल युद्ध के दौरान भी अपनी भूमिका निभाई थी।

वहीं जम्मू-कश्मीर में अपनी तैनाती के दौरान राठौर काउंटर टेरीरिस्ट ऑपरेशन टीम का हिस्सा भी थे। साल 1998 में राठौर की शादी डॉक्टर गायत्री से हो गयी और दोनों के एक बेटा मनावादित्य और एक बेटी गौरी है। बेटा अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक शूटर बनना चाहता है।

प्रोफेशनल जीवन

कॉमनवेल्थ गेम्स साल 2002 में राठौर ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 200 में से 192 अंक अर्जित करके गोल्ड मेडल को अपनेे नाम पर किया था। साल 2006 में मेलबर्न में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम के साथ राठौर ने गोल्ड मेडल जीता, जिसमें उनका साथ मोराद अली खान ने दिया। इसके अलावा राठौर ने विक्रम भटनागर के साथ भी सिल्वर पदक जीता था। राज्यवर्धन ने इसके अलावा साल 2004 और 2006 के वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

अवार्ड

  • पद्म श्री पुरस्कार साल 2005 में।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार साल 2004 में।
  • साल 2004 में अर्जुन पुरस्कार।
  • अतीविशिष्ट सेवा पदक

अचीवमेंट

  • दोहा मं हुए साल 2006 के एशियन गेम्स में डबल ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2006 में दोहा में हुए एशियन गेम्स में डबल ट्रैप इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • मैनचेस्टर में हुए साल 2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • मैनचेस्टर में हुए साल 2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स में डबल ट्रैप पेयर्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • मेलबर्न में हुए साल 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • मेलबर्न में हुए साल 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में डबल ट्रैप पेयर्स इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • एथेंस ओलंपिक साल 2004 में डबल ट्रैप इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साइप्रस में हुए वर्ल्ड शॉटगन चैंपियनशिप में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • ग्रेनेडा में हुए साल 2006 के ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • सिडनी में हुए साल 2004 के ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • कायरो में हुए साल 2006 के ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • नई दिल्ली में हुए साल 2003 के ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • नई दिल्ली में हुए साल 2003 के एशियन क्ले टारगेट चैंपियनशिप में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • बैंकॉक में हुए साल 2004 के एशियन क्ले टारगेट चैंंपियनशिप में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2005 में बैंकॉक में हुए एशियन क्ले टारगेट चैंपियनशिप में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • सिंगापुर में हुए साल 2006 के एशियन क्ले टारगेट चैंपियनशिप में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • क्वालालंपुर में हुए साल 2011 के एशियन क्ले टारगेट चैंपियनशिप में डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।

निजी जानकारी

  • नाम – राज्यवर्धन सिंह राठौर
  • निकनेम – राज्यवर्धन सिंह राठौर
  • स्पोर्ट – शूटिंग
  • इवेंट – डबल ट्रैप
  • देश – भारत
  • पिता का नाम – कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौर
  • मां का नाम – मंजू सिंह राठौर
  • बहन का नाम – रितु चौहान
  • पत्नि का नाम – गायत्री राठौर
  • लम्बाई – 183 सेंटीमीटर
  • वजन – 80 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 29 जनवरी 1970
  • उम्र – 49 साल
  • जन्मस्थान – जैसलमेर, राजस्थान, भारत
  • राशी – मेष
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – राजस्थान
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

Rajyavardhan Singh Rathore Biography: एथेंस ओलंपिक से पहले साल 2013 में राज्यवर्धन सिंह राठौर के उपर डोपिंग का आरोप लगा था, जब वह डोप टेस्ट में फेल हो गए थे। साल 2019 में रोजदा ग्राम पंचायत के लोगों ने राठौर पर विकास कराने का झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया था। वहीं साल 2019 में केंद्र सरकार में राठौर का नाम नये मंत्रीपरिषद से बाहर कर दिया गया।

नेटवर्थ

राज्यवर्धन सिंह राठौर की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह लगभग 12.8 करोड़ रुपये के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं वर्तमान में लोकसभा के सदस्य होने के नाते भी राठौर को वेतन मिलता है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – https://www.facebook.com/Rathore
  • इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/ra_rathore/
  • ट्विटर – https://twitter.com/Ra_THORe
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago