भारतीय महिला लांग जम्प खिलाड़ी मयूखा जॉनी जो ट्रिपल जंप इवेंट में हिस्सा लेती हैं। मयूखा के नाम पर ट्रिपल जंप में नेशनल रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो उन्होंने 14.11 मीटर का बनाया था। इसके अलावा मयूखा साल 2012 के लंदन ओलंपिकम में भी देश के लिए हिस्सा ले चुकी हैं।
शुरूआती जीवन
केरला के कोज़ीकोडा डिस्ट्रिक के कूराचोंदू में 9 अप्रैल 1988 को मयूखा जॉनी का जन्म हुआ था। मयूखा का जन्म खेलों से प्यार करने वाले एक परिवार में हुआ था, जिसमें उनके पिता एम.डी. जॉनी एक बॉडीबिल्डर रहने के साथ मिस्टर बॉम्बे रह चुके थे। मयूखा बचपन से एथलेटिक्स का अभ्यास करते हुए बड़ी हुई हैं, जिसमें उनकी दिलचस्पी लांग जंप में शुरू से थी। बेटी के अंदर एथलेटिक प्रतिभा देखने के बाद माता-पिता ने उन्हें इसी में करियर बनाने की सलाह दी।
निजी जीवन
साल 2016 की नवंबर में मयूखा ने शादी कर ली जिसके बाद उनका एक छोटा सा परिवार हैं, जिसमें उनके पति के अलावा एक बेटी है, जिसको मयूखा ने जनवरी 2018 में जन्म दिया था।
प्रोफेशनल जीवन
50 वें केरला स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप जो साल 2006 में खेली गयी थी, उसमें मयूखा ने अपना ट्रैक डेब्यू किया था, जिसमें वह कन्नूर की तरफ से खेल रही थी। मयूखा ने अंडर 20 कैटेगरी में लांग जंप और ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता, जिसमें उन्होंने एम.ए. प्राजुशा और टिंकी मैथ्यू जैसे बड़े नामों को हराया।
इसके बाद मयूखा को साल 2010 के एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिला जहां पर वह लांग जंप इवेंट में 7 वें स्थान पर आयी थी। इसके अगले साल मयूखा ने साल 2011 के नेशनल गेम्स ऑफ इंडिया में हिस्सा लिया और इसमें उनके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला था। इसी साल मयूखा ने डेगू में हुए वर्ल्ड चैंंपियनशिप इन एथलेटिक्स में महिला लांग जंप के इवेंट में फाइनल में क्वालीफाइ करके ऐसा करने वाली तीसरी भारतीय बन गयी जो वर्ल्ड चैंपियनशिप के व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में पहुंची थी।
वहीं मयूखा जॉनी एकलौती ऐसी भारतीय एथलेटिक खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 14 मीटर का मार्क पार किया है। मयूखा ने साल 2011 में कोबे एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वहीं साल 2012 में चाइना में हुए एशियन गेम्स में मयूखा ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ करने की कोशिश की लेकिन वह सिर्फ 6.44 मीटर का ही जंप लगा सकी और 0.21 मीटर से ओलंपिक में अपनी जगह बनाने से चूक गयीं।
22 जुलाई 2012 को मयूखा ने जर्मनी में हुए लो लेवल मीट में ट्रिपल जंप इवेंट में 13.91 मीटर दूरी तय करके पहले स्थान पर आयी थी, जिसके बाद लंदन ओलंपिक के क्वालीफाइ कर गयी थी। लंदन ओलंपिक में मयूखा ने ट्रिपल जंप इवेंट में हिस्सा लिया लेकिन वह कोई भी पदक जीने में कामयाब नहीं हो सकी। मयूखा ने देश के लिए आखिरी पदक साल 2016 में हुए एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पदक के तौर पर जीता था।
निजी जानकारी
फिजीकल माप
लम्बाई – 1.70 मीटर (5 फुट 7 इंच)
वजन – 58 किलोग्राम
आंखो का रंग – ब्लैक
बालों का रंग – ब्लैक
नेटवर्थ
जॉनी इस इंडिया की पब्लिक सेक्टर की सबसे बड़ी ऑयल कंपनियों में से एक ओएनजीसी में नौकरी कर रही हैं। मयूखा एक सरकारी कर्मचारी हैं और इस कारण उनकी नेटवर्थ को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…