क्रिकेट के किसी भी फार्मेट में अच्छे गेंदबाज़ टीम के लिए बेहद महत्तवपूर्ण होते हैं, खास करके वह जो विकेट लेने की कला को बखूबी पहचानते हैं। टी20 फार्मेट में तो यह हर टीम के लिए काफी जरुरी हो जाता है, कि उनके पास ऐसे गेंदबाज़ हो जो अपनी विविधता से बल्लेबाज़ो को चकमा देकर ना सिर्फ रन बनाने से रोके बल्कि विकेट भी हासिल करे और यह काम किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता है, क्योंकि उनकी अच्छी गेंद को भी बल्लेबाज़ स्टेडियम से बाहर मारने की क्षमता रखता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमने 12 सीजन में ऐसा होता हुआ देखा जहां कई बार किसी एक गेंदबाज के खराब प्रदर्शन की वजह से पूरी टीम को उसका परिणाम भुगतना पड़ा है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी गेंदबाज हैं, जो महत्तवपूर्ण समय पर अपनी टीम के लिए विकेट निकालकर मैच में वापस लाने के साथ जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा करते हैं, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल आईपीएल के इतिहास में उन टॉप 5 गेंदबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे अधिक एक मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा किया है।
5 – रवींद्र जडेजा
भारतीय टीम के महत्तवपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल ऑलराउंडर खिलाड़ी और शानदार फील्डर रवींद्र जडेजा जो निचले क्रम में तेजी के साथ बल्लेबाजी करने अलावा स्पिन गेंदबाजी में भी टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं और इसी कारण जडेजा इस लिस्ट में शामिल हैं। जडेजा किसी भी टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बन जाते हैं।
रवींद्र जडेजा ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 170 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.19 के औसत के साथ 108 विकेट हासिल कर चुके हैं और इसमें उन्होंने 3 बार एक मैच में 4 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है, इसके अलावा जडेजा ने 1 मैच में एक बार 5 विकेट भी हासिल किए हैं और इसी कारण वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं।
4 – लक्ष्मीपति बालाजी
पूर्व भारतीय खिलाड़ी और आईपीएल के पिछले कुछ सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ मे शामिल तेज गेंदबाज़ लक्ष्मीपति बालाजी इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। बालाजी ने अपने आईपीएल करियर में 3 बार एक मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 3 टीमों के लिए खेला है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम शामिल है।
लक्ष्मीपति बालाजी हमेशा अपनी शानदार गेंदबाज़ी के लिए पहचाने जाते है, जिसमें उनके पास विविधता भी मौजूद थी और इस कारण किसी भी बल्लेबाज़ के लिए उनके खिलाफ तेजी से रन बनाना आसान काम नहीं होता था। बालाजी ने आईपीएल में 73 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.70 के औसत के साथ 76 विकेट अपने नाम पर किये हैं।
3 – एंड्रू टॉय
ऑस्ट्रेलियन टीम के तेज गेंदबाज़ एंड्रू टॉय आईपीएल का हिस्सा साल 2015 के सीजन से थे, लेकिन उनका सबसे शानदार प्रदर्शन साल 2017 में देखने को मिला जब वह गुजरात लायंस टीम का हिस्सा बने। आईपीएल में टॉय का एक मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट हासिल करना था, जिसमें हैट्रिक भी शामिल हैं।
एंड्रू टॉय ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 26 मैचो में 21.08 के औसत के साथ 39 विकेट अपने नाम पर किये हैं और साल 2018 के आईपीएल सीजन में टॉय ने सबसे अधिक 24 विकेट हासिल करके पर्पल कैप को अपने नाम पर किया था। टॉय के नाम पर आईपीएल के एक मैच में 3 बार 4 विकेट हासिल करने का कारनामा दर्ज हैं।
2 – लसिथ मलिंगा
आईपीएल इतिहास के सबसे महान गेंदबाज में से एक लसिथ मलिंगा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। श्रीलंकन टीम के इस गेंदबाज़ का सामना करना किसी भी अच्छे बल्लेबाज़ के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहा है और इसका एक उदाहरण आप इस तरह भी देख सकते हैं, कि मलिंगा विश्वकप क्रिकेट के एकलौते गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने 4 गेंदो में 4 लगातार विकेट हासिल किए हैं।
लसिथ मलिंगा अपने आईपीएल डेब्यू से लेकर अभी तक मुम्बई इंडियंस टीम का ही हिस्सा रहे हैं और टीम को 4 बार विजेता बनाने में उन्होंने अहम भूमिका भी निभाई और इसी कारण मलिंगा के नाम पर आईपीएल के एक मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा 4 बार दर्ज हैं। मलिंगा ने अपने आईपीएल करियर में 122 मैचो में 170 विकेट हासिल कर चुके हैं।
1 – सुनील नारायण
वेस्टइंडीज़ टीम के खिलाड़ी स्पिन गेंदबाज़ सुनील नारायण इस लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज हैं, जिसका एक प्रमुख कारण सुनील की गेंदो को किसी भी बल्लेबाज़ के लिए समझना बेहद मुश्किल होना है। सुनील नारायण अपनी टाइट लाइन से गेंदबाज़ी करने के लिए पहचाने जाते हैं, जिसमें वह शुरु के 6 ओवरो में भी गेंदबाज़ी करते हैं और ऐसे में किसी भी टीम के बल्लेबाज़ो के लिए उनके खिलाफ रन बनाना आसान काम नहीं दिखता है।
मिस्ट्री स्पिनर के नाम से पहचाने जाने वाले सुनील नारायण आईपीएल के एक मैच 6 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है, इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का अहम हिस्सा बन चुके सुनील टीम के लिए पारी की शुरुआत भी करने की जिम्मेदारी निभाते हुए बल्ले से भी योगदान देते हैं। सुनील नारायण ने आईपीएल करियर में अभी तक 110 मैचो में 23.32 के औसत के साथ 122 विकेट अपने नाम पर किये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…