IPL के एक मैच में टॉप 5 सबसे खराब गेंदबाज़ी करने वाले गेंदबाज

क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 जिसमें बल्लेबाज़ो के लिए खुलकर रन बनाने की पूरी छूट होती है, तो वहीं गेंदबाज़ो के लिए यह फार्मेट उतना ही कठिन होता है, जिसमें उन्हें विकेट लेने के साथ बल्लेबाज़ को तेजी से रन बनाने से भी रोकना होता है और इसमें वह कम ही सफल होते हुए दिखाई देते हैं और उनके नाम पर कभी-कभी ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो जाता जिसका वह कभी हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां विश्व क्रिकेट दिग्गज़ गेंदबाज़ो को भी मुश्किल हालात में देखा गया है, जिसके बाद हम आईपीएल इतिहास के टॉप 5 एक मैच में सबसे खराब गेंदबाज़ी करने के रिकॉर्ड के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनके लिए वह मैच किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ था।

1 – संदीप शर्मा

संदीप शर्मा पिछले काफी समय से आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी शुरुआत किंग्स इलेवन पंजाब से करते हुए लम्बे समय तक टीम का हिस्सा रहे लेकिन उसके बाद वह अब सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा बन चुके हैं। संदीप शर्मा के लिए उनका आईपीएल में सबसे खराब मैच अपनी पिछली टीम के खिलाफ ही साबित हुआ जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज़ो ने उनकी गेंदो की जमकर धुनाई कर दी।

साल 2014 के आईपीएल सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बीच में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच खेला जा रहा था और इस मैच में संदीप ने अपने 4 ओवरो में 1 विकेट लेकर 65 रन खर्च कर दिये जो उनके लिए बेहद ही बुरा था और इस कारण वह इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर बने हुए हैं।


4 – उमेश यादव

उमेश यादव जो भारतीय टेस्ट टीम की तेज़ गेंदबाज़ी के महत्तवपूर्ण सदस्य हैं, उनका लिमिटेड ओवर्स फार्मेट में प्रदर्शन उतना शानदार अभी तक देखने को नहीं मिला है और इसी कारण वह इस लिस्ट में चौथे पायदान पर भी शामिल हैं। साल 2013 के आईपीएल सीजन में उमेश यादव दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा थे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में मैच के दौरान उमेश ने अपने 4 ओवरो में 65 रन दे दिये और यह उमेश के लिए उस समय उनके आने वाले करियर के एक बड़ा सबक भी था।


3 – इशांत शर्मा

भारतीय टीम का एक ऐसा तेज गेंदबाज़ जो लम्बे-लम्बे स्पैल करने के लिए टेस्ट क्रिकेट में पहचाना जाता है, जी हां हम बात कर रहे हैं, इशांत शर्मा के बारे जिनका नाम सामने आते ही सभी को इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स टेस्ट मैच में उनका गेंदबाज़ी स्पैल याद आ जाता जिससे भारतीय टीम को एक ऐतिहासिक जीत हासिल हुई थी।

लेकिन इशांत का आईपीएल करियर उतना शानदार नहीं है और साल 2013 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान शर्मा ने अपने 4 ओवरो में 66 रन खर्च कर दिये थे। हालांकि इशांत के लिए आईपीएल का 12 सीजन जरुर थोड़ा अच्छा साबित हुआ है और इसी कारण वह आईपीएल के 13 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने रहेंगे।


2 – मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का एक उभरता हुआ सितारा स्पिनर मुजीब उर रहमान आईपीएल में खेलने वाले उन 3 अफगानिस्तान के खिलाड़ियों में शामिल हैं। मुजीब ने आईपीएल में अपना डेब्यू किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से किया था, जिसके बाद से वह इस टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा भी बन चुके हैं।

इसके बावजूद मुजीब उर रहमान का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल हैं, जिसमें आईपीएल के 12 वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच हुए मुकाबले में मुजीब ने अपने 4 ओवरो में 66 रन खर्च कर दिये थे, जिसका प्रमुख कारण हैदराबाद की डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की घातक ओपनिंग जोड़ी है।


1 – बासिल थम्पी

बासिल थम्पी आईपीएल में उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो एक टीम से दूसरी टीम हर सीजन में जाते रहे है और वर्तमान में थम्पी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं, जबकि इससे पहले वह गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए भी खेल चुके हैं। बासिल थम्पी ने आईपीएल में अभी तक 19 मैचो में 16 विकेट हासिल कर चुके हैं, लेकिन उनके नाम पर आईपीएल के एक मैच में सबसे खराब गेंदबाज़ी करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

थम्पी साल 2018 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवरो में 70 रन खर्च कर दिए।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago