Categories: CricketNews

ICC के सालाना अवार्ड्स में भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों का दिखा दबदबा

15 जनवरी 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने सालाना अवार्ड्स का ऐलान किया जिसमें उन्होंने साल 2019 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और इसमें इस बार का सबसे बड़ा अवार्ड इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी मिली।

बेन स्टोक्स जिन्होंने इंग्लैंड को पहली बार वनडे विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाई और उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में नाबाद 84 रनों की पारी भी खेली थी। इसके अलावा स्टोक्स ने साल 2019 में वोटिंग समय तक 20 वनडे मैचो में 12 विकेट लेने के साथ 719 रन भी बनाये इसके अलावा स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मैचो में 22 विकेट लेने के अलावा 821 रन भी बनाये।

वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम के तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस जिनके लिए भी साल 2019 बेहद शानदार बीता उन्हें आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ दी इयर का खिताब दिया गया तो वहीं भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ दी इयर का खिताब मिला। इसके अलावा भारतीय टीम तेज गेंदबाज दीपक चाहर को साल टी20 क्रिकेट में सबसे शानदार प्रदर्शन का अवार्ड मिला।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाज़ी करने वाले दायें हाथ के बल्लेबाज़ मार्नश लाबुशाने को इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ दी इयर का खिताब मिला। स्कॉटलैंड के काएले कोएटजर को एसोसियेट क्रिकेटर ऑफ दी इयर का खिताब दिया गया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली जिन्होंने पिछले आईसीसी अवार्ड्स में प्लेयर ऑफ दी इयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ दी इयर और वनडे प्लेयर ऑफ दी इयर का खिताब जीता था, उनको इस साल का स्प्रिट ऑफ क्रिकेट का अवार्ड दिया गया है। विराट को यह पुरस्कार साल 2019 में विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलियन टीम के लीग मैच के दौरान फैंस का स्मिथ के खिलाफ हूटिंग करने पर उन्हें समझाने के लिए दिया गया। इसके अलावा कोहली को आईसीसी टेस्ट और वनडे टीम ऑफ दी इयर का कप्तान भी बनाया गया है।

अंपायरो को लेकर जहां आईसीसी के लिए पिछला साल काफी परेशानी भरा रहा तो साल 2019 में सबसे शानदार अंपायरिंग के लिए इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंग्वर्थ को डेविड शेफर्ड ट्राफी अंपायर ऑफ दी इयर का खिताब दिया गया है।

यहां पर देखिए आईसीसी ने साल 2019 में शानदार प्रदर्शन के लिए किसको कौन सा अवार्ड दिया

यहां पर देखिए आईसीसी वनडे टीम ऑफ दी इयर

यहां पर देखिए आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ दी इयर

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago