Most Fifties in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न पूरे हो चुके हैं और 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा, जिसको लेकर सभी फैंस से फिर से एक बार पूरी तरह से तैयार हैं, क्योंकि 2 महिने तक चलने वाले आईपीएल सीज़न में उन्हें एक से एक रोमांचक मैच देखने को मिलते हैं। वैसे तो आईपीएल के मैचो में कई बल्लेबाज़ो ने शतकीय पारियां खेली हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो लगातार टीम के लिए हर मैच में 50 या उससे अधिक रन बनाकर अपनी उपयोगिता को साबित करते रहते हैं।
ऑस्ट्रेलियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वार्नर जिनको आईपीएल में खेलते हुए देखना हर भारतीय को बेहद पसंद आता है, वार्नर अपनी टीम के लिए एक विस्फोटक ओपनर के तौर पर खेलते हैं, जो पहले 6 ओवरों में विपक्षी टीम के लिए मैच को अपने बल्ले से खत्म भी कर सकते हैं। वैसे तो वार्नर ने आईपीएल में 4 शतकीय पारियां भी खेली हैं, लेकिन वह अर्धशतक लगाने के मामले में आईपीएल के इतिहास में 12 सीज़न खत्म होने के बाद टॉप पर बने हुए हैं।
वार्नर ने आईपीएल में 44 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं, वहीं बात करी जाए इस लिस्ट में दूसरे नंबर को लेकर तो वहां पर सुरेश रैना आते हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 38 अर्धशतक लगाये हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिनके नाम पर आईपीएल में 37 अर्धशतक दर्ज हैं, वहीं इस लिस्ट में चौथे पायदान पर आईपीएल में 5 शतकीय पारियां खेलने वाले विराट कोहली हैं, जिन्होंने 36 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।
आईपीएल में गौतम गंभीर का बल्ला भी काफी बोला हैं और उन्होंने 36 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इसके अलावा अभी तक आईपीएल में सबसे अधिक 6 शतकीय पारियां खेलने वाले क्रिस गेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिसमें उनके नाम पर 28 अर्धशतक दर्ज हैं।
| नंबर | खिलाड़ी | मैच | पारियां | नॉट ऑउट | रन | सर्वाधिक स्कोर | औसत | कितनी गेंदे खेली | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
| 1 | डेविड वार्नर | 126 | 126 | 17 | 4706 | 126 | 43.17 | 3305 | 142 | 4 | 44 | 458 | 181 |
| 2 | सुरेश रैना | 193 | 189 | 28 | 5368 | 100* | 33.34 | 3914 | 137 | 1 | 38 | 493 | 194 |
| 3 | शिखर धवन | 159 | 158 | 21 | 4579 | 97* | 33.42 | 3669 | 125 | 0 | 37 | 524 | 96 |
| 4 | विराट कोहली | 177 | 169 | 26 | 5412 | 113 | 37.84 | 4112 | 132 | 5 | 36 | 480 | 191 |
| 5 | रोहित शर्मा | 188 | 183 | 28 | 4898 | 109* | 31.6 | 3744 | 131 | 1 | 36 | 431 | 194 |
| 6 | गौतम गंभीर | 154 | 152 | 17 | 4217 | 93 | 31.23 | 3404 | 124 | 0 | 36 | 491 | 59 |
| 7 | एबी डी विलियर्स | 154 | 142 | 32 | 4395 | 133* | 39.95 | 2906 | 151 | 3 | 33 | 357 | 212 |
| 8 | क्रिस गेल | 125 | 124 | 15 | 4484 | 175* | 41.13 | 2969 | 151 | 6 | 28 | 369 | 326 |
| 9 | अजिंक्य रहाणे | 140 | 132 | 16 | 3820 | 105* | 32.93 | 3133 | 122 | 2 | 27 | 404 | 74 |
| 10 | रॉबिन उथप्पा | 177 | 170 | 17 | 4411 | 87 | 28.83 | 3380 | 130.5 | 0 | 24 | 435 | 156 |
20 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…