भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो साल 2019 के वर्ल्डकप के बाद से लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन के लिए अभ्यास कुछ दिनों पहले शुरु कर दिया है। 29 मार्च को आईपीएल 13 का पहला मैच गत विजेता मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा।
लगातार ऐसी खबरे आ रही हैं, कि आईपीएल में यदि धोनी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो एकबार फिर से वह भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में खेलते हुए दिख सकते हैं। धोनी जो चेन्नई पहुंचकर आईपीएल के आने वाले सीजन की तैयारियां शुरु कर चुके हैं, उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलते हुए उन्हें कठिन हालातों का सामना करने की मजबूती मिली है।
फैंस से जो सम्मान मिला उसने मुझे विनम्र होना सिखाया
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बयान में कहा कि, चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है, जिसमें एक इंसान के तौर पर हो या एक खिलाड़ी के तौर पर जिसमें मुझे मैदान के अंदर और बाहर मुश्किल हालात से निपटना सिखाया है और इस कारण मैं विनम्र इंसान बन सका।
वहीं सीएसके के फैंस धोनी को थाला कहकर पुकारते हैं, जिसका मतलब भाई होता है, और इसके लेकर धोनी ने कहा कि, जब वह मुझे थाला कहते हैं, तो वह मेरे प्रति सम्मान की भावना दर्शाते हैं, जो मेरे लिए भी एक बड़ी बात है। जब भी मैं चेन्नई या फिर साउथ में कहीं पर भी होता हूं तो कोई मुझे मेरे नाम से नहीं पुकारता है, बल्कि वह मुझे थाला ही कहते हैं, जो उनका मेरे प्रति प्यार होता है।
धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है और जब सीएसके की टीम 2 साल के लिए आईपीएल में बैन हो गयी थी, तो उस समय धोनी पुणे सुपरजाएंट्स की तरफ से खेले और इसके बाद साल 2018 में उन्होंने फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर वापसी करते हुए टीम को तीसरी बार आईपीएल का विजेता बनाया। आईपीएल में धोनी अभी तक 190 मैच खेलने के बाद 42.20 के औसत के साथ 4432 रन बना चुके हैं, जिसमें 23 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…