वनडे क्रिकेट में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिले हैं, जहां 20 साल पहले इस फार्मेट को लेकर बात करी जाए तो यदि कोई टीम 300 से ज्यादा का स्कोर अपनी पारी में बना लेती थी, मैच में जीतना उसका लगभग पक्का माना जाता था, वहीं 270 से 280 का स्कोर भी एक मैच विनिंग टोटल के तौर पर देखा जाता था।
लेकिन समय के साथ वनडे के नियमों में बदलाव आने के अलावा एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, सनथ जयसूर्या और एबी डी विलियर्स जैसे खिलाड़ियों का इस फार्मेट में बल्लेबाजी करने के तरीके को देखने के बाद 400 का स्कोर भी काफी छोटा लगने लगा। अब 300 से ज्यादा का स्कोर भी वनडे क्रिकेट में मैच विनिंग टोटल नहीं कहा जा सकता क्योंकि कई टीमें इस लक्ष्य को बड़ी ही आसानी से हासिल करती दिखाई देती हैं।
जहां पहले बाउंड्री 85 से 90 मीटर की देखने को मिलती थी, तो वहीं अब यह 60 से 70 मीटर की ही रह गयी है, जिस कारण बल्लेबाज बड़ी ही आसानी से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा देते हैं, इसके अलावा फील्डिंग के समय लागू नियमों की वजह से भी वनडे में अधिक रन बनते हुए देखे जा सकते हैं। जिसके बाद हम आपको वनडे में अभी तक सबसे ज्यादा 300 से अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – श्रीलंका (66 बार)
श्रीलंंकन टीम ने वनडे क्रिकेट में 66 बार 300 से ज्यादा का स्कोर अभी तक बनाया है। टीम ने इस फार्मेट में पहली बार 300 से अधिक का स्कोर साल 1992 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था, जिसमें श्रीलंंका ने अपने 50 ओवरो में 313 रन बनाये थे। वहीं साल 1996 के वर्ल्डकप में श्रीलंका टीम ने केन्या के खिलाफ हुए मुकाबले में 50 ओवरों में 398 रन बना दिए थे और यह स्कोर लम्बे समय तक वनडे क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर रहा था।
वहीं श्रीलंका को 14 ऐसे मुकाबलों में हार का भी सामना करना पड़ा है, जब टीम ने 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इसके अलावा श्रीलंका की टीम ने वनडे क्रिकेट में अभी तक 2 बार 400 से ज्यादा का स्कोर भी बनाया है, जिसमें से एक मुकाबला भारत के खिलाफ था और इसमें उन्हें 4 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा था।
4 – पाकिस्तान (69 बार)
पाकिस्तान उन टीमों में से एक है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में काफी जल्दी 300 का स्कोर अपनी पारी में बना लिया था। साल 1975 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 60 ओवरों की अपनी पारी में 330 का स्कोर खड़ा कर दिया था, जिसके बाद अगले 41 सालों में टीम ने इस कारनामे को 68 बार और कर चुकी है।
सईद अनवर, शाहिद आफरीदी, इंजमाम उल हक और यूनिस खान जैसे खिलाड़ियों का टीम में आने के बाद से पाकिस्तान ने 300 से ज्यादा का स्कोर अधिक बनाने लगी थी। इस लिस्ट में शामिल बाकी सभी टीमों में पाकिस्तान एकलौती ऐसी टीम है, जिसने वनडे में अभी तक एकबार भी 400 या उससे अधिक का स्कोर नहीं किया है। वनडे में पाकिस्तान टीम का सर्वाधिक स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ साल 2010 में 385 रन के तौर पर आया था।
3 – साउथ अफ्रीका (79 बार)
साउथ अफ्रीका की टीम ने वनडे क्रिकेट में अभी तक 79 बार 300 से ज्यादा स्कोर बनाने में सफल हो सकी है और इसमें से टीम को 71 मैचो में जीत भी हासिल हुई है। साउथ अफ्रीका की टीम ने साल 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार सेंचुरियन के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।
अफ्रीका टीम का वनडे में सर्वाधिक स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है, जिसमें टीम को 434 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था और इस मैच में टीम ने जहां पहली बार वनडे में 400 से अधिक का स्कोर बनाने में भी सफल हो सकी थी।
2 – ऑस्ट्रेलिया (96 बार)
ऑस्ट्रेलियन टीम जो वनडे क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाती है, उसने 96 बार इस फार्मेट में 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलियन टीम ने पहली बार साल 1975 के वर्ल्डकप में श्रीलंका के खिलाफ ओवल के मैदान में 300 से अधिक का स्कोर बनाया था।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलियन टीम वनडे इतिहास की पहली ऐसी टीम है, जो 50 ओवरों में 400 से ज्यादा स्कोर बनाने में सफल रही थी, लेकिन उस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था, वहीं इसके बाद टीम सिर्फ 1 बार और 400 से ज्यादा का स्कोर वनडे क्रिकेट में बनाया है, जो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2015 के वर्ल्डकप में किया था।
1 – भारत (100 बार)
भारतीय टीम का वनडे में 300 से ज्यादा के स्कोर को लेकर बात करी जाए तो अभी तक टीम 100 बार वनडे क्रिकेट में ये कारनामा कर चुकी है। इसके अलावा टीम इंडिया ने 5 बार वनडे क्रिकेट में 400 से अधिक का स्कोर भी बनाया है, जो बाकी किसी टीम के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
टीम इंडिया ने पहली बार वनडे क्रिकेट में 300 से अधिक का स्कोर साल 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ शारजहां के मैदान में बनाया था। इसके अलावा इन 100 बार में से टीम को 77 में जीत भी हासिल हुई है। वहीं वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का अभी तक सर्वाधिक स्कोर 418 रन है, जो उन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ इंदौर में हुए मैच के दौरान बनाया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…