ऐसी भी खबरे आ रही हैं, कि धोनी भारतीय चयनकर्ताओं की पहली पसंद नहीं हैं और इस कारण मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद उनसे इस बारे में बात भी करेंगे। वहीं लगातार धोनी की हो रही आलोचना के बीच उनके समर्थन में भी कई लोग दिखे जिसमें संगीतकार जावेद अख्तर और गायिका लता मंगेशकर ने ट्विट करते हुए धोनी से संन्यास ना लेने के लिए कहा है। कप्तान विराट कोहली भी लगातार धोनी का किसी भी हालात में समर्थन करते हुए दिखे हैं।
भारतीय टीम में अब जगह मिलती नहीं दिख रही है | MS Dhoni’s Parents Want Him to Retire
अब इस पूरे मामले को लेकर धोनी के माता–पिता का भी बयान सामने आया है, जिसमें उनके अनुसार “एमएस धौनी के पेरेंट्स ने मुझे बताया कि पूरा मीडिया चाहता है कि धौनी को रिटायर हो जाना चाहिए और हम सोचते हैं कि ये सही है। उन्होंने कहा कि हम इस बड़ी जायदाद को अब हैंडल नहीं कर सकते।“
केशव बनर्जी ने स्पोर्ट्स तक को दिए अपने बयान में कहा कि, धोनी के माता–पिता कह रहे हैं, जब पूरा मीडिया कह रहा है, कि उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए तो मुझे भी लगता है, कि वह सही है। वह कह रहे कि वह इतनी बड़े खिलाड़ी को अब और नहीं सम्भाल सकते हैं।
जिसके बाद बनर्जी ने बताया कि उन्होंने उनके माता–पिता से कहा वह धोनी के अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप तक खेलने दे जिसके बाद ही उन्हें कोई फैसला लेना चाहिए। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से टी20 विश्वकप खेला जाएगा।
आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 धोनी के लिए काफी उतार–चढाव भरा रहा और वह 8 पारियों में सिर्फ 273 रन ही बना सके जिसमें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली गयी 56 रनों की नाबाद पारी सबसे अच्छी थी, वही सेमीफाइनल मैच में वह अर्धशतक लगाने के बाद भी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…