भारतीय स्पोर्ट्स स्टार पिछले कुछ सालों से लगातार देश का सम्मान बढ़ाने का काम विश्व स्तर पर कर रहे हैं। इसी में एक नाम है, एथलीट खिलाड़ी मोहम्मद अनस याहिया का जो 400 मीटर और 4X400 मीटर रिले के इवेंट में हिस्सा लेते हैं। मोहम्मद अनस ने साल 2019 में हुई चेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर के इवेंट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया था।
शुरूआती जीवन
17 सितम्बर 1994 को केरला में जन्म लेने वाले मोहम्मद अनस याहिया एक साधारण परिवार से आते हैं। जब मोहम्मद अनस 5 वीं क्लास में थे, तो उसी समय से उनके अंदर एथलीट बनने की दिलचस्पी आ गयी थी, लेकिन पिता के देहांत की वजह से 10 वीं क्लास में आने के समय उन्हें इस खेल को छोड़ना पड़ा था, क्योंकि पिता के ना रहने से उन्हें लगता था, कि वह इस खेल में सफल नहीं हो सकेंगे। इसी समय अनस की मां सींस ने अपने बेटे को संभालते हुए उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दी, जिससे वह अपना सपना पूरा कर सके।
निजी जीवन
जब अनस स्कूल में थे, तो उसी समय उनके अंदर फील्ड स्पोर्ट्स के लिए जुनून देखा जा सकता था। शुरूआती समय में अनस लांग जंप इवेंट में हिस्सा लेते थे, लेकिन कोच की सलाह पर उन्होंने 400 मीटर की रेस में भी हिस्सा लेना शुरू किया। जिसके बाद अनस ने सिर्फ 49 सेकेंड में रेस को पूरा करके सभी को चौंका के रख दिया। एथलेटिक्स की शुरूआती ट्रेनिंग अनस की निलामल स्थित स्टाइल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुई।
यह मोहम्मद अनस याहिया के करियर की शुरूआत थी, जिसमें उन्होंने साल 2014 में हुई कालीकट यूनीवर्सीटि चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता। साल 2015 में अनस को केरलाा की टीम में जगह मिली और उन्होंने फरवरी के महिने में हुए नेशनल गेम्स में हिस्सा लेते हुए सिल्वर पदक जीता। इसके बाद अनस को सिफारिश के तौर पर इंडियन नेवी टैलेंट स्काउटिंग टीम में शामिल किया गया जहां उन्हें टीजी अजेश के अंडर में ट्रेनिंग मिली।
नई दिल्ली में साल 2016 में हुए फेडरेशन कप और इंडियन ग्रैंड प्रिक्स इवेंट में अनस ने सिल्वर पदक जीता। अनस के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिल रहा था और उनकी टाइमिंग 46 सेकेंड तक आ गयी थी, जो एक बड़ी बात थी। अनस ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वर्ल्ड रैकिंग में 13 वां स्थान हासिल किया। इस समय कुन्हु मोहम्मद के अंडर में ट्रेनिंग कर रहे थे, जो 400 मीटर इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके थे।
प्रोफेशनल जीवन
काफी जल्द ही मोहम्मद अनस याहिया एक प्रोफेशनल खिलाड़ी बन गए थे। साल 2016 में हुई पोलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर के इवेंट में अनस ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अनस ने 45.40 सेकेंड में रेस को पूरा करके रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ कर लिया था। के.एम. बिनू और मिल्खा सिंह के बाद ओलंपिक इवेंट के लिए क्वालीफाइ करने वाले अनस देश के तीसरे एथलीट खिलाड़ी थे।
इसी साल अनस ने बैंगलौर में 4X400 मीटर रिले रेस के इवेंट में भी नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ कर लिया। एशियन गेम्स साल 2018 में अनस ने 400 मीटर रनिंग कैटेगरी में 3 सिल्वर पदकों को अपने नाम पर किया था, जिसमें 4X400 मीटर रिले रेस और 4X400 मीटर मिक्सड रिले रेस के इवेंट शामिल थे। इसी साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में अनस 400 मीटर के इवेंट में चौथे स्थान पर रहे थे।
सम्मान
अचीवमेंट
निजी जानकारी
शारीरिक माप
नेटवर्थ
मोहम्मद अनस याहिया की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह 1 मिलियन डॉलर के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विवाद
अभी तक अपने करियर में मोहम्मद अनस किसी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखे गए। वह अपने प्रदर्शन को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरते हैं।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…