Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी नेहा अग्रवाल के बारे में जानिए सभी जानकारी

देश की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी नेहा अग्रवाल जो बाकी एथलेटिक्स खिलाड़ियों के मुकाबले काफी भाग्यशाली रही हैं, क्योंकि सभी का सपना होता है, कि वह देश के ओलंपिक में खेलने उतरे और नेहा ऐसा करने में कामयाब रही हैं। भले ही नेहा ने अब टेबल टेनिस से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह अभी एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर इस खेल के बेहद करीब हैं।

नेहा के प्रोफेशन ने उन्हें भारत में ही सीमित रखा बल्कि वह 40 अलग देशों में खेलने गयी। नेहा अग्रवाल को शुरू में उतना कोई ना जानता हो लेकिन साल 2008 में जब यह भारतीय खिलाड़ी समर ओलंपिक के क्वालीफाइ किया तो सभी को उनके बारे में पता चला। 29 साल की नेहा अग्रवाल ने कुछ बड़े नाम मौउमा दास और पौलुमी घटक के खिलाफ जीत दर्ज की है।

शुरूआती जीवन

8 साल की उम्र में नेहा अग्रवाल ने टेबल टेनिस खेलना शुरू किया था। अपने बड़े भाई को टेबल टेनिस में दिल्ली स्टेट रैकिंग टूर्नामेंट जूनियर कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतते हुए देखने के बाद नेहा की भी दिलचस्पी इसमें बढ़ी। अपने रूचि को इस खेल में दिखाने के बाद नेहा के माता-पिता ने अपनी बेटी को सही ट्रेनिंग देने का फैसला किया ताकि नेहा अपनी स्किल्स में सुधार कर सके।

निजी जीवन

11 जनवरी 1990 को नेहा अग्रवाल का जन्म दिल्ली में हुआ था, वहीं बड़ा भाई विशाल अग्रवाल जो पहले से ही टेबल टेनिस खेलता था जिससे नेहा भी इस खेल में अपनी रूचि को देखने लगी। अपने पैशन को समझने के बाद नेहा ने एक प्रोफेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी बनने का फैसला किया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल से शुरूआती पढ़ाई करने के बाद नेहा ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से पूरा किया। इस खेल की पूरी जानकारी लेने के लिए नेहा यूएस में एम.ए. स्पोर्ट्स मैनेजमैंट कोलंबिया यूनिवर्सिटी से करने चली गयी।

9 दिसम्बर 2017 को नेहा अग्रवाल ने बिजनसमैन और पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शुभम शर्मा से थाईलैंड में शादी की।

प्रोफेशनल जीवन

समर ओलंपिक साल 2008 में नेहा अग्रवाल एकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी थी, जो सिंगल्स इवेंट में हिस्सा ले रही थी। अग्रवाल ने मौउमा दास और पौलूमी घटक को हराकर ओलंपिक में अपनी जगह को पक्का किया था। दिल्ली से आने वाली टेबल टेनिस की इस खिलाड़ी ने अहमदाबाद और कोलकाता में हुई जूनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप को अपने नाम पर किया है।

अवार्ड

टेबल टेनिस में शानदार योगदान देने के लिए साल 2009 में दिल्ली राज्य सरकार ने राजीव गांधी स्टेट स्पोर्ट्स अवार्ड दिया।

साल 2009 में स्टीफन कॉलेज स्पोर्ट्स विमेन ऑफ दी इयर

अचीवमेंट

  • कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स साल 2008 में गोल्ड मेडल जीता।
  • ग्लासगो में साल 2009 में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
  • एशियन चैंपियनशिप साल 2006 में कांस्य पदक जीता।

निजी जानकारी

  • नाम – नेहा अग्रवाल
  • निकनेम – नेहा अग्रवाल
  • स्पोर्ट – टेबल टेनिस
  • इवेंट – महिला सिंगल्स, डबल्स और टीम
  • देश – भारत
  • भाई का नाम – विशाल अग्रवाल
  • पति का नाम – शुभम शर्मा
  • लम्बाई – 1.70 मीटर (5 फुट 7 इंच)
  • वजन – 67 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 11 जनवरी 1990
  • उम्र – 29 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – दिल्ली, भारत
  • राशी – मीन
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – दिल्ली
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

अपने अचीवमेंट और शानदार प्रदर्शन के अलावा यह टेबल टेनिस खिलाड़ी कभी भी किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ी और हमेशा पूरा ध्यान अपने खेल को लेकर ही रहा।

नेटवर्थ

अग्रवाल की प्राइमरी इनकम को लेकर बात करी जाए तो वह उनके स्पोर्टिंग करियर से ही आती थी, फिलहाल उनकी नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago