ISL 2019-20 Bengaluru FC vs NorthEast United Match Report in Hindi
बारिश में खेला गया आईएसएल (ISL) का दूसरा मैच का पहला हाफ पूरी तरह रोलर-कोस्टर रहा. जहां कुछ आसान से मौके नॉर्थ-ईस्ट (North-East) ने छोड़े तो वहीं कुछ बेंगलुरू के हाथ से भी निकल गए. बेंगलुरू (Bengaluru) की टीम 4-1-4-1 की लाइनअप के साथ मैदान पर उतरी व नॉर्थ-ईस्ट की टीम 4-2-3-1 की टीम बैलेंस के साथ आईं.
नॉर्थ-ईस्ट के कप्तान व एसमोह ज्यान जो घाना के लिए तीन बार फीफा विश्वकप खेल चुके हैं मैच में कुछ अच्छे मौके बनाए और एक बार तो गेंद को बेंगलुरू के नेट पोस्ट में भी डाला मगर वो ऑफ-साइड हो गया. मैच में गेंद पर पॉजीशन दोनों टीमों की लगभग बराबर ही रहीं जहां बेंगलुरू की टीम ने 55% गेंद पर कब्जा रखा तो वहीं नॉर्थ-ईस्ट की टीम के पास 45% गेंद रही. बारिश के कारण मैदान में फिसलन बहुत देखने को मिली जिसकी वजह से पासिंग एक्यूरेसी दोनों ही टीम की अच्छी नहीं रहीं.
अगर बात शॉट्स ऑन टार्गेट की करें तो यहां बाजी बेंगलूरू की टीम ने मारी उन्होंने मैच में 6 शॉट्स ऑन टार्गेट रखे व गेंद को भी अपने पास ही रखा. अगर मैच के आंकडों पर नजर डाले तो मैच में बेंगलुरू की टीम ने कुल 430 शॉट्स पास किए तो वहीं दूसरी तरफ नॉर्थ-ईस्ट की टीम सिर्फ 269 शॉट्स ही पास कर सकी.
मैच में ज्यादातर समय पर बेंगलूरू की टीम ही भारी रही मगर मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी. मैच की अन्तिम स्कोर लाइन 0-0 रही. मैच को अन्तिम समय एन्जूरी टाइम 4 मिनट जोड़ा गया था मगर उस समय भी कोई भी टीम मैच में लीड नहीं बना सकी. मैच में बेंगलुरु की टीम ने कुल 2 बदलाव किए जिसमें हरनमनजीत खाबरा और मैनवुल ऑनवो को मैदान के बाहर कर सब्सटीट्यूट के तौर पर दो विदेशी खिलाड़ियों लाइनगडो व कीन लुईस को पिच पर लाया गया. हालकिं मैच का परिणाम बराबरी पर समाप्त हुआ जहां उम्मीद की जा रही थी कि शायद मैच में कोई गोल देखने को मिल सकता है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…