Categories: CricketIPLNews

IPL Auction में जिस खिलाड़ी को मुम्बई इंडियंस ने खरीदा उसका गेंदबाज़ी एक्शन संदेह के घेरे में

महाराष्ट्रा से खेलने वाले मध्यम गति के तेज गेंदबाज़ दिग्विजय देशमुख जो सभी की नजरो में उस समय आये जब आईपीएल 2020 के ऑक्शन में मुम्बई इंडियंस की टीम ने इस खिलाड़ी उसके बेस प्राइज 20 लाख रुपये में अपनी टीम में खरीदा और आईपीएल में खरीदे जाने के बाद दिग्विजय को रणज़ी के इस सीज़न में भी अपना डेब्यू करने का मौका मिला लेकिन दिग्विजय को अब एक विवाद का सामना करना पड़ा।

21 साल के दिग्विजय देशमुख के गेंदबाज़ी एक्शन को लेकर संदेह की नजरो से देखा जा रहा है। इससे पहले दिग्विजय ने इस सीज़न हुई सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में 7 मैच खेलते हुए 9 विकेट अपने नाम पर किए थे। वहीं रणजी में अपना पहला मैच जम्मू और कश्मीर टीम के खिलाफ खेलते हुए दिग्विजय ने मैच में कुल 6 विकेट हासिल करने के साथ 81 रन भी बनाये थे, जिस कारण वह देश में काफी कम समय ही सभी की नजरो में आ गये।

एमसीए सेक्रेट्री ने जारी किया बयान

इस विवाद को लेकर महाराष्ट्रा क्रिकेट संघ के सेक्रेट्री रियाज बागवान ने अपनी तरफ से एक बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी कि, उन्हें दिग्विजय देशमुख को लेकर पूरी रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने इसे टीम मैनेजर और कोच को पहुंचा दी। इसके अलावा 21 साल के दिग्विजय को बैन नहीं किया जा रहा है, लेकिन उन्हें रणजी टीम से जरुर बाहर कर दिया गया है।

रियाज ने इसके अलावा दिग्विजय के आईपीएल ऑक्शन में मुम्बई इंडियंस टीम द्वारा लिए जाने को लेकर भी कहा कि वह इस खिलाड़ी के आत्मविश्वास को कम नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि यह युवा खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज़ है और इसी कारण हम उसे एमआरएफ पेस फाउंडेशन में भेजेंगे जहां पर उनके गेंदबाज़ी एक्शन की पूरी जांच होगी और इसके बाद खामियों को भी सुधारा जा सके।

एमसीए सेक्रेट्री की तरफ से जो बयान जारी किया गया उसमें कहा गया कि, पिछले मैच में दिग्विजय देशमुख की गेंदबाज़ी एक्शन को लेकर रिपोर्ट की गयी थी और हमें इस मामले को लेकर मैच के ऑफीशियल्स की तरफ से एक पत्र मिल चुका है और हमने इस खबर को टीम के मैनेजर और कोत को जानकारी दे दी है।

जहां तक देशमुख को गेंदबाज़ी करने से सस्पेंड किया गया है, लेकिन हम उनको उन्हें लेकर किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहते जिस कारण छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले रणजी मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे। दिग्विजय को हम चेन्नई भेज रहे हैं, जहां पर उनके गेंदबाज़ी एक्शन को लेकर पूरी जांच होगी जिसके बाद खामियों को दूर किया जा सकेगा।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago