हाल ही में समाप्त हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज़ के 3 ‘नेगेटिव प्वाइंट्स’

WI vs IND: कुछ समय पहले ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज की समाप्ति हुई है. इस सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता जहां अंतिम मैच में विराट की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को 316 के लक्ष्य पर 8 गेंदे रहते हुए पहुंचा दिया. इस मैच का काफी महत्व था क्योंकि इसके पहले दोनों देशों ने एकएक मैच जीता था. खैर, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ODI सीरीज की कुछ खराब चीज़े (नेगेटिव पॉइंट्स) रही. इसलिए हम उन्हीं कुछ चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं.

पार्टनरशिप न तोड़ पाना

पहले ODI मैच में भारत की हार का कारण विकेट मिलना था. दरअसल, भारत ने 287 रन बनाए थे और इसके जवाब में विंडीज ने आराम से  टारगेट चेज कर लिया. WWE के पास ODI में कुछ समय पहले तक कुलदीप और चहल की जोड़ी थी जो अपनी गेंदबाजी से मिडल ओवर्स में विकेट ले पाती थी लेकिन इस मैच में दोनों गेंदबाज साथ नहीं थे. इसके अलावा टीम मिडल ऑर्डर में विकेट नहीं ले सकी. चहल टीम में नहीं थे और उनकी जगह शिवम दुबे को मौका मिला था जो ज्यादा अच्छा काम नहीं कर पाए. यह भारत की ओर से एक खराब चीज़ रही.

WI vs IND: केदार जाधव का प्रदर्शन

केदार को टीम ने पिछले 2 सालों से काफी मौके दिए हैं और उन्होंने अच्छा काम भी किया है. खैर, इस सीरीज में वह ज्यादा बढ़िया काम नहीं कर पाए. पहले मैच में जाधव ने 40 रन बनाए लेकिन अगले दो मैचों में वह 20 से ऊपर रन नहीं बना पाए. दूसरे मैच में उन्होंने 16 रन बनाए और तीसरे मैच में जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस समय वह 9 रन पर आउट हो गए. भारत के नजरिये से यह एक नेगेटिव पॉइंट होने वाला है.

मोहम्मद शमी को सपोर्ट नहीं मिला

इस ODI सीरीज में जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं थे क्योंकि वह चोटिल थे. इसके अलावा भवनेश्वर कुमार भी टीम का हिस्सा नहीं थे. इस वजह से मोहम्मद शमी पर तेज़ गेंदबाजी को संभालने का भार था. उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की. नवदीप सैनी ने अंतिम मैच में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन शुरुआती दो मैचों में दूसरे गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. दूसरे मैच में ठाकुर ने 1 विकेट लिया था. इसके अलावा पहले ODI में गेंदबाजी की चाहर को पहले मैच में 1 विकेट मिला था. शमी ने तीनों मैच में बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्हें अच्छा सपोर्ट नहीं मिला और यह भारत की ओर से निराशाजनक चीज़ थी.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago