इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का सीज़न शुरु होने में अभी कुछ महिने का समय बचा हुआ है, लेकिन फैंस अभी से अगले सीज़न का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण आईपीएल पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में होने वाली सबसे बड़ी टी20 लीग है, जिसके पीछे सिर्फ इसमें खेलने वाले दिग्गज़ खिलाड़ी ही नहीं है, बल्कि फैंस के कारण भी यह लीग बाकियों से कहीं आगे खड़ी दिखाई देती है।
टी20 क्रिकेट में सभी रिकॉर्ड को तोड़ने के इरादे से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस बार आईपीएल 2020 का फाइनल मैच अहमदाबा के मोटेरा स्टेडियम में कराने का फैसला कर सकता है। इस स्टेडियम को लेकर बात करी जाए तो यहां पर 1 लाख 10 हजार फैंस एक समय पर मैच को स्टेडियम में बैठकर देख सकते हैं और गुजरात स्टेट में पहली बार होगा कि वहां पर आईपीएल का फाइनल मैच खेला जा रहा होगा।
अहमदाबाद लगभग फाइनल हो चुका है
गुजरात स्थित मोटेरा स्टेडियम जो भारत के सबसे पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है, उसे वहां के संघ ने 5 साल पहले फिर से बनाने का फैसला किया था, जिसमें उनका लक्ष्य इस स्टेडियम को विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाना था और इसी कारण दर्शक क्षमता को बढाने का फैसला किया गया जो नया स्टेडियम बनने के बाद लगभग 1 लाख 10 हजार हो जायेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस नये स्टेडियम का शुभारंभ करने के लिए वर्ल्ड एकादश और भारतीय टीम के बीच कराने की योजना बना रही है, इसके अलावा यहां पर आईपीएल 2020 फाइनल मैच भी कराने पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। भले ही बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल 2020 का कार्यक्रम घोषित ना किया हो लेकिन सभी को उम्मीद है, कि फाइनल मैच इसी मैदान पर कराने का फैसला किया जा सकता है।
देश में जहां क्रिकेट के लिए एक अलग जुनून देखने को मिलता है, वहीं बीसीसीआई भी आईपीएल का फाइनल मैच इस मैदान पर कराने के साथ एक नया टी20 रिकॉर्ड बना सकती है, जिसमें वह सबसे अधिक फैंस का किसी एक मैच में स्टेडियम में अपनी उपस्थिती दर्ज कराने का हो सकता है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…