क्रिकेट कि दुनिया मे ब्लैक केप्स के नाम से प्रसिध्द न्यूजीलैंड टीम, टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली दुनिया की पांचवी टीम थी। साल 1930 मे क्राइस्टचर्च के मैदान पर इंगलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलकर, टेस्ट क्रिकेट कि दुनिया मे कदम रख चुका था। मतलब टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला देश बन गया था लेकिन न्यूजीलैंड टीम को टेस्ट क्रिकेट मे एक जीत के लिए करीब 26 साल का लंबा वक्त लग गया। आज के समय मे क्रिकेट कि दुनिया मे न्यूजीलैंड टीम किस टीम का नाम है, ये हम सभी अच्छे से जानते है। साल 2015 और साल 2019 के वर्ल्ड कप मे उपविजेता रहने वाला ये टीम, आज के समय मे हर क्रिकेट टीम का सबसे बडा प्रतिस्पर्धि है। एक से बढकर एक खिलाडी और एक बढकर एक गेंदबाज इस टीम को अपने मेहनत और अपने हुनर से दिन ब दिन इस टीम को नया आयाम दे रहा है और दुनिया को भी बता रहे है कि न्यूजीलैंड टीम किस टीम का नाम है।
आज इस आर्टिकल मे आप जानेंगे न्यूजीलैंड के 5 सबसे लोकप्रिय क्रिकेट मैदानो के बारे मे।
#1. हैगले ओवल
साल 1851 मे बनकर तैयार हुआ था ये हैगले ओवल का मैदान लेकिन साल 2014 मे पहली बार इस मैदान पर कोई अंतरराष्ट्रीय मैदान खेला गया था। बात करें इस मैदान के दर्शक क्षमता की तो करीब 18,000 दर्शक एक बार बैठकर इस मैदान पर मैच का मजा ले सकते है। 2014 में बॉक्सिंग डे पर न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच का मंचन करने के बाद यह न्यूजीलैंड का आठ टेस्ट स्थल बन गया। न्यूजीलैंड ने आराम से 8 विकेट से उस खेल को जीत लिया।
यही वो मैदान जिसपर न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने टेस्ट क्रिकेट मे सबसे तेज शतक जडा था, मैक्कुलम ने ये कारनामा मात्र 54 गेंदो पर किया था।
#2. सेडन पार्क
साल 1950 मे बनकर तैयार हुआ था ये सेडन पार्क का मैदान लेकिन साल 1981 मे पहली बार इस मैदान पर कोई अंतरराष्ट्रीय मैदान खेला गया था। बात करें इस मैदान के दर्शक क्षमता की तो करीब 10,000 दर्शक एक बार बैठकर इस मैदान पर मैच का मजा ले सकते है।
इस मैदान पर पहला अंतरर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच साल 1991 मे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बिच खेला गया था और ये मैच टाई हो गया था। साल 1981 मे पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड और भारत के बिच खेला गया था।
न्यूजीलैंड का ये मैदान क्रिकेट के अलावा और भी अलग खेलो के आयोजन के लिए जाना जाता है, जैसे मे रग्बी, हॉकी
#3. बेसिन रिजर्व
न्यूजीलैंड देश के सबसे पुराने क्रिकेट स्टेडियमो मे से एक बेसिन रिजर्व स्टेडियम साल 1866 मे बनकर तैयार हुआ था। बात करें इस मैदान के दर्शक क्षमता की तो करीब 11,600 दर्शक एक बार बैठकर इस मैदान पर मैच का मजा ले सकते है, वेलिंगटन फायरवर्डस का घरेलु मैदान है।
बेसिन रिजर्व स्टेडियम क्रिकेट तीनो प्रारुपो के आयोजन के लिए जाना जाता है और साथ मे न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक मैदानो मे गिना जाता है। इस मैदान पर पहला अंतरर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच साल 1930 मे न्यूजीलैंड और इंगलैंड के बिच खेला गया था। साल 1975 मे पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड और इंगलैंड के बिच खेला गया था।
#4. ईडन पार्क
न्यूजीलैंड देश के सबसे पुराने क्रिकेट स्टेडियमो मे से एक ईडन पार्क स्टेडियम साल 1900 मे बनकर तैयार हुआ था। बात करें इस मैदान के दर्शक क्षमता की तो करीब 41,000 दर्शक एक बार बैठकर इस मैदान पर मैच का मजा ले सकते है। इस मैदान कि खास बात है की इसि मैदान पर न्यूजीलैंड टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच मे जित हासिल किया था और वो साल 1955 का था और टीम वेस्टइंडिज टीम।
इस मैदान पर पहला अंतरर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच साल 1930 मे न्यूजीलैंड और इंगलैंड के बिच खेला गया था। साल 1976 मे पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड और भारत के बिच खेला गया था। दिन जिसे न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाडी या फिर न्यूजीलैंड टीम का कोई भी प्रशंसक याद रखना नही चाहेगा, इसी मैदन पर न्यूजीलैंड टीम इंगलैंड के खिलाफ खोलते हुए महज 26 रन पर ऑलआउट हो गयी थी।
#5. वेस्टपैक स्टेडियम
वेस्टपैक स्टेडियम साल 1999 मे बनकर तैयार हुआ था। बात करें इस मैदान के दर्शक क्षमता की तो करीब 34,500 दर्शक एक बार बैठकर इस मैदान पर मैच का मजा ले सकते है, दर्शक क्षमता के मामले मे न्यूजीलैंड का दुसरा सबसे बडा स्टेडियम है।
इस मैदान पर पहला अंतरर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच साल 2018 मे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बिच खेला गया था। साल 2000 मे पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडिज के बिच खेला गया था। वेस्टपैक क्रिकेट स्टेडियम 2011 रग्बी वर्ल्ड कप और 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप आयोजन के लिए जाना जाता है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…