भारतीय शॉट पुट खिलाड़ी ओम प्रकाश सिंह जिनके नाम पर इस खेल में नेशनल रिकॉर्ड भी दर्ज है। 32 साल के ओम प्रकाश सिंह ने अपने शॉट पुट के करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखा है। पहले बॉस्केटबॉल खेलने वाले ओम प्रकाश सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी ललित भनोट की सलाह पर इस खेल को खेलना शुरू किया।
शुरूआती जीवन
अपने जीवन के शुरूआती समय में ओम प्रकाश सिंह बॉस्केटबॉल खेलते थे, लेकिन इसके बाद AFI के सेक्रेटरी ललित भनोट ने उन्हें शॉट पुट में अपने हाथ आजमाने की सलाह दी और उस समय ओम प्रकाश को इस बात का अंदाजा नहीं था, कि वह एक दिन इस खेल में देश का नेतृत्व करेंगे।
क्योंकि शॉट पुट में उनका करियर बनाने का कोई इरादा नहीं था पर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। ओम प्रकाश को शॉट पुट की ट्रेनिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता था, लेकिन समय के साथ सारी चीजे अपने आप होती चली गयी। साल 2004 में दिल्ली की सालवन थ्रोवस एकेडमी में ओम प्रकाश ने शॉट पुट की ट्रेनिंग को शुरू किया।
ललित जिस समय एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी थे, तो उस समय ओम प्रकाश को इस बात का अंदाजा नहीं था, कि आखिर उन्हें सलाह देना वाला व्यक्ति ये कौन हैं औऱ उसके बाद ओम प्रकाश की एथलेटिक्स की जर्नी शुरू हुई।
निजी जीवन
11 जनवरी 1987 को ओम प्रकाश सिंह का जन्म एक गुर्जर परिवार में हुआ था। जैसा कि एक पुरानी कहावत है, कि हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, ठीक उसी तरह ओम प्रकाश की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ हैं, जो कोई और नहीं उनकी मां हैं, जिन्होंने अपने बेटे की प्रोफेशनल लाइफ में हर समय हौसला बढ़ाने का काम किया है।
ओपी के माता-पिता लगातार अपने बेटे को उसके कठिन समय में सपोर्ट करते रहे जिससे वह एक सफल एथलेटिक खिलाड़ी बन सके और उनकी ही प्रार्थना की वजह से ओम प्रकाश इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।
प्रोफेशनल जीवन
एक एथलेटिक खिलाड़ी के तौर पर ओम प्रकाश सिंह ने भी आगे बढ़ने के लिए लगातार कड़ी मेहनत की है, जिसके बाद वह साल 2013 में हुए 20 वें एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। इसके बाद ओम प्रकाश ने साल 2014 में हुए 6 वें एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता।
साल 2012 के लंदन ओलंपिक के लिए भी ओम प्रकाश ने शॉट पुट इवेंट के लिए क्वालीफाइ किया था, इसके अलावा साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में ओम प्रकाश 6 वें स्थान पर रहे थे।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
ओम प्रकाश सिंह ने अपने खेल और प्रदर्शन के दम पर ही सुर्खियों में आये हैं, उनका पूरा ध्यान अपने एथलेटिक करियर को लेकर ही रहता है, जिस कारण वह किसी भी तरह के विवाद से काफी दूर ही रहते हैं।
नेटवर्थ
अपने एथलेटिक के प्रोफेशन से ही ओम प्रकाश सिंह की प्राइमरी इनकम होती हैं। फिलहाल अभी उनकी नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया हैंडल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…