Categories: Cricket

वनडे मे भारत के 5 सबसे सफल कप्तान

कहते है कि कप्तानी विरासत कि तरह होती है, जब ये किसी एक इंसान से दूसरे इंसान के पास जाती है या सौपि जाती है तो ये बिल्कुल उसी तरह से जानि चाहिए जैसे वो उस इंसान को मिला था या फिर उसे बेहतर करके। कप्तानी उसी के हाथो मे जाती है जो इस विरासत के लायक होता है, कप्तानी एक जिम्मेदारी और इसे वही संभाल सकता है जो खुद जिम्मेदार हो।

इस आर्टिकल हम आपको वनडे प्रारुप मे भारत को 5 सबसे सफल कप्तानो के बारे मे बतायेगे। जिन्होने भारतीय टीम कि दशा और दिशा दोनो हि बदल दिया है। किसी कप्तान के बारे मे तो ये भी कहा गया है कि इस कप्तान ने भारतीय टीम को जीतना सिखाया है।

1.महेन्द्र सिंह धोनी (2008-2014)

 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन फिनिशर माने जाने वाले इस खिलाडी को परीचय कि जरुरत नही है और इस बात मे कोई दो राय भी नही कि ये खिलाडी इस लिस्ट मे क्यो है। किसी कप्तान के बारे मे तो ये भी कहा गया है कि इस कप्तान ने भारतीय टीम को जीतना सिखाया है और वो कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी है। वनडे मे कप्तानी टी-20 मुकाबले थोडे देर से मिली लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी इसके लिए भी तैयार थे। महेन्द्र सिंह धोनी को 2008 मे अनिल कुंबले के कप्तानी छोडने के बाद मिली और फिर भारत कि किस्मत बदलती गयी। महेन्द्र सिंह धोनी के हर फैसला जैसे भारत कि किस्मत बदलने के लिए और भारतीय टीम को मैच जीताने के लिए बनी हो। महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी मे भारतीय टीम ने 200 वनडे मैच खेले है, जिसमे 110 मैचो मे जीत मिली है, 74 मैचो मे हार और 5 मैच टाई रहा है। कहते है कि अगर छक्का लगाकर मैच जीतना एक ट्रेंड है तो इसकि शुरुआत महेन्द्र सिंह धोनी ने कि थी। महेन्द्र सिंह धोनी को कुल कप्तान कहा और माना जाता है।

2.मोहम्मद अजहरुद्दीन (1989-99)

 भारतीय कप्तानो के फेहरिस्त मे सफल कप्तानो मे शुमार मोहम्मद अजहरुद्दीन भी एक नाम है।सचिन,राहुल और गांगुली जैसे महान खिलाडीयो ने इनकि कप्तानी मे अंदर अपनी अंतरराष्ट्रीय पारी कि शुरुआत कि थी।उन दिनो भारतीय टीम कप्तान के खोज मे थी,क्योकि 1987-88 के वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवि शास्त्री को कप्तान बनाया गया था और 1989-90 पाकिस्तान दौरे के लिए कृष्णम्माचारी श्रीकांत को कप्तान थे। कृष्णम्माचारी श्रीकांत के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन को 1989 मे कप्तानी मिली। अपने 10 सालो के कप्तानी के दौरान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 174 वनडे मैच मे कप्तानी कि, जिसमे से 90 मैचो मे जीत मिली 76 मैचो मे हार और 2 मैच टाई रहा है।

3.सौरव गांगुली (2000-06)

 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान समय मे BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली, भारतीय कप्तानो के फेहरिस्त मे सफल कप्तानो मे शुमार है। इस खिलाडी को 2000 मे सचिन के कप्तानी छोडने के बाद वनडे मे कप्तानी मिली थी। सौरव गांगुली के कप्तानी मे भारतीय टीम ने 146 वनडे मैच खेले है, जिसमे 76 मैचो मे जीत मिली है और 65 मैचो मे हार मिली है। सौरव गांगुली को आक्रमक कप्तान माना जाता है और गांगुली का मैचो मे जीत प्रतिशत 53.90% है।

4.राहुल द्रविड (2003-07)

 भारतीय कप्तानो के फेहरिस्त मे सफल कप्तानो मे शुमार राहुल द्रविड भी एक नाम है। द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड ने किसी-किसी सीरीज मे कप्तानी करने का मौका मिला था क्योकि उस वक्त सौरव गांगुली नियमित कप्तान थे। राहुल द्रविड के कप्तानी मे भारतीय टीम ने ने 79 वनडे मैच खेले है, जिसमे 42 मैचो मे जीत मिली है और 33 मैचो मे हार मिली। राहुल द्रविड को भी शांत कप्तान माना जाता है।

5.विराट कोहली (2016-till now)

वर्त्तमान समय मे भारतीय टीम के कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजो मे शुमार इस खिलाडी का हर कोई दिवाना है। बात क्रिकेट के किसी भी प्रारुप कि करें कोहली हर जगह विराट है, भारतीय कप्तानो के फेहरिस्त मे सफल कप्तानो मे शुमार इस खिलाडी ने 2016 मे धोनी के कप्तानी छोडने के बाद वनडे मे कप्तानी मिली थी और उसके बाद इस खिलाडी ने कप्तानी के हर रिकॉर्ड को तोडकर अपने नाम किया है। विराट कोहली ने अब तक 89 वनडे मैचो मे कप्तानी कि है, जिसमे 62 मैचो मे जीत मिली है, 24 मैचो मे हार मिली है। विराट कोहली को आक्रमक कप्तान माना जाता है और विराट का मैचो मे जीत प्रतिशत 71.83% है।

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago