कोरोना वायरस को बुधवार शाम को वर्ल्ड स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है, क्योंकि यह वायरस लगातार काफी तेजी के साथ फैलता जा रहा है, जिसके रोकथाम को लेकर अभी तक कोई वैक्सीन ना बनने की वजह से इसे रोका नहीं जा पा रहा है और इस वजह से पूरे वर्ल्ड में होने वाले कई बड़े इवेंट को रद्द किया जा चुका है। चीन के वुहान शहर से आने वाले इस वायरस की वजह से अभी तक 4000 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
80 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस के केस मिल चुके हैं, जिसमें भारत भी शामिल हैं, जहां पर 60 से अधिक लोगों को यह वायरस अपने चपेट में ले चुका है। इसी कारण भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 अप्रैल 2020 तक सभी वीजा को रद्द कर दिया है, जिस कारण आईपीएल के 13 वें सीजन के लिए हिस्सा लेने के लिए आने वाले विदेशी खिलाड़ियों के आने पर अब संदेह की स्थिती उत्पन्न हो गयी है।
भारत सरकार की तरफ से बुधवार की देर शाम आये बयान में कहा गया कि, सभी वीजा जिसमें डिप्लोमेटिक, ऑफीशियल, यूएन और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से संबंध रखने वाले लोगों को छोड़कर बाकी सभी तरह के वीजा को 15 अप्रैल 2020 तक के लिए रद्द कर दिया गया है और यह आदेश 13 मार्च से प्रभाव में आ जायेगा।
वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड अभी भी यह तय नहीं कप पा रही है, कि विदेेशी खिलाड़ियों के वीजा रद्द हुए हैं, कि नहीं। जिसमें बीसीसीआई के एक ऑफीशियल ने अपनी तरफ से बयान देते हुए कहा कि उन्हें इस पूरी स्थिती का आकलन करने के लिए कम से कम 2 दिनों का समय चाहिए होगा। जिसके बाद ही वह कुछ बता सकेंगे।
खाली स्टेडियम में मैच कराने पड़ सकते हैं
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की 14 मार्च को मीटिंग होगी जिसके बाद यह तय किया जाएगा कि क्या इस सीजन को आगे बढाया जाए या फिर खाली स्टेडियम में इस सीजन के मैच कराने का फैसला किया जा सकता है। क्योंकि कई राज्य सरकारों का आईपीएल मैच कराने से साफ तौर पर मना करने के बाद इसका दबाव लगातार बनता जा रहा है जिसमें रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच भी अब खाली स्टेडियम में जहां कराए जायेंगे तो वहीं पुणे में होने वाले मैच रद्द कर दिए गए हैं।
इससे पहले महाराष्ट्रा सरकार ने आईपीएल के मैचो को कराने से जहां मना कर दिया था, तो वहीं उन्होंने इन मैचो के लिए होने वाली टिकट बिक्री पर भी बैन लगाने का फैसला किया।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…