Categories: CricketNews

90’s के जर्सी मे खेलते दिखेगी न्यूजीलैंड टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम

कोई भी खेल खिलाडी से बढ के नही होता है और खिलाडी भी खेल से हि जाना जाता है।एक खिलाडी कि मूल्य तब और भी बढ जाती है जब उसके पास प्रतिभा को जर्सी का सहारा मिल जाता है। जर्सी किसी भी खिलाडी के लिए क्या मायने रखता है आप इस बात का अंदाजा इस तरह से लगा सकते है कि लोग जर्सी नंबर से खिलाडी का नाम तक बता देते है।

आलम तो ये है कि कुछ जर्सी नंबर तो जैसे लीजेंड के लिए बनी हो। फुटबॉल मे जर्सी नंबर 7 से बेकहम और रोनाल्डो ,क्रिकेट मे जर्सी नंबर 7 से धोनी कि पहचान होति है,ठिक इसी तरह फुटबॉल मे जर्सी नंबर 10 से मैराडोना और मेस्सी,क्रिकेट मे जर्सी नंबर 10 से सचिन कि पहचान होति है। फुटबॉल के खेल मे अगर दो विपक्षी खिलाडी कभी जर्सी बदलते है जिसका मतलब ये होता है कि वो एक दूसरे के खेल का सम्मान करते है।

भारत से टी-20 सीरीज 5-0 से हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम ने भारतीय टीम को वनडे मैचो मे 3-0 से और टेस्ट सीरीज मे 2-0 से हराकर अपनी क्षमता बता दि है। अब न्यूजीलैंड टीम का अगला दौरा ऑस्ट्रेलिया का जहां 3 मैचो के वनडे सीरीज खेलना है।  

पहला मैच 13 मार्च को खेला जाना है लेकिन इस बार चर्चा खेल को लेके नही जर्सी को लेके है। न्यूजीलैंड टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बिच होने वाले इस वनडे सीरीज मे दोनो हि टीमो के खिलाडी इस बार अपने-अपने देश के पुराने जर्सी मे दिखेंगे।इसकी पहल न्यूजीलैंड टीम ने कि मार्टिन गप्टील कि एक तस्वीर को शेयर करते हुए जिसमे कैप्शन मे लिखा था-Is yours ready for march।

जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने के फैन के सामने 8 पुरानी जर्सी कि फोटो शेयर कर वोट करने को कहा और फिर 1999 कि जर्सी को चुना गया और फिर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे के कप्तान आरोन फिंच कि पुरानी जर्सी मे फोटो शेयर कि। आपको बता दे कि ये वही जर्सी है जिसे पहन ऑस्ट्रेलिया टीम दो बार विश्व विजेता बनी थी और इस टीम कि कप्तानी माइकल वॉ कर रहे थे। पुरानी जर्सी मे थोडी तब्दीली कर जर्सी को नया रुप दिया गया है।    

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago