पिछले कुछ महिनों से हम लगातार यह देख रहे हैंं, कि कई इवेंट को या तो रद्द किया जा रहा है, या फिर उनको आगे भविष्य में कराने का फैसला किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ इवेंट को बंद स्टेडियम में कराया जा रहा है, जिनका सिर्फ प्रसारण किया जा रहा जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस है जो वर्तमान में एक महामारी के तौर पर बन चुका है और अब इस वायरस की वजह से भारत में खेले जा रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैचो पर भी असर देखने को मिल रहा है।
इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिस कारण फैंस भी खुद को स्टेडियम में आने से रोक नहीं पा रहे हैं और इस सीरीज के मैच मुम्बई के वानखेडे और डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। लेकिन इस समय काफी सारे लोगों का एक जगह पर इकट्ठा होने से खतरे की स्थिती बन सकती है।
एक खबर के अनुसार बुधवार की शाम को इस सीरीज के बाकी बचे मैचो को खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया, जिसमें सिर्फ खिलाड़ियों और ब्रॉडकास्टर के लोगों के अलावा किसी दूसरे को एंट्री देने से साफ तौर पर मना कर दिया गया है। अभी भी 2 मैच मुम्बई में खेले जाने हैं, जिसमें एक मैच 13 मार्च और दूसरा 19 मार्च को खेला जाएगा।
पुणे में होने वाले मैच किए गए रद्द
वहीं इस सीरीज के 4 मैच पुणे के स्टेडियम में खेले जाने थे, जिनको रद्द कर दिया गया है, जिसके बाद अभी इन मैचो को मुम्बई में कराये जाने का फैसला लेना बाकी है, जो खाली स्टेडियम में ही खेले जायेंगे। वहीं खाली स्टेडियम में मैच कराने को लेकर बात करी जाए तो यह खिलाड़ियों के साथ फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है, क्योंकि सभी अपने चहेते खिलाड़ियों को स्टेडियम में जाकर फिर से खेलते हुए देखना चाहते हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…