पहले हाफ तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और स्कोर 11-11 की बराबरी पर चलता रहा, लेकिन दूसरे हाफ में पटना ने बेहतरीन खेल दिखा कर मैच को अपनी गिरफ्त में कर लिया. पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों की तरफ से डिफेंस का शानदार खेल देखने को मिला. राहुल चौधरी और अजय ठाकुर जैसी सितारों से सजी तमिल थलाइवाज को कमजोर रेडिंग का नुकसान उठाना पड़ा और आखिर में यह कमी हार दे गई. मुंबई के खेले गए रोमांचक मुकाबले में थलाइवाज के अजय ठाकुर बुरी तरह से नाकाम रहे. वे टीम को अंक दिलाने में नाकाम रहे. राहुल चौधरी ने 5 अंक बटोरे लेकिन यह नाकाफी थे.
पूरे मैच में पटना की टीम आगे रही और आखिर में भी उसके ही अंक ज्यादा रहे. थलाइवाज ने कोशिश तो बहुत की लेकिन वह लगातार अंक लेकर जीत के अंतर को ही कम कर पाई. 32वें मिनट तक पटना की टीम 20-16 से आगे थी और जिस तरह से खेल रही थी लग रहा था कि वह थलाइवाज पर अंकों की बढ़त को मजबूत कर लेगी.
तीन बार की विजेता अंक तो लेती रहे लेकिन वह थलाइवाज को अंक लेने से नहीं रोक पाई. थलाइवाज ने अंकों के अंतर को कम कर 39वें मिनट में स्कोर 21-24 कर दिया. उसने मैच की आखिरी रेड मारने आए पटना के प्रदीप नरवाल की रेड को असफल कर बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन इस टैकल से उसके हिस्से सिर्फ दो अंक आए और वह एक अंक से हार गई.
Bengal Warriors vs Puneri Paltan: दिन के दूसरे मैच में बंगाल वॉरियर्स ने पुनेरी पलटन को 43-23 से मात दी वॉरियर्स 2 मैचों में 2 जीत से 11 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. तो वहीं पुनेरी पलटन की यह लगातार तीसरी हार है. वह 12 टीमों में 11वें नंबर पर है. इस मुकाबले में मनिंदर सिंह के सुपर 10 की बदौलत टीम ने 40 प्वाइंट्स का आकंडा पार किया औऱ पुनेरी पलटन को 43-23 के बड़े अन्तर से मात दी.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…