विश्वकप से बाहर होने के बाद लगातार यह बात उठ रही थी, कि टीम में अब अलग-अलग फार्मेट के लिए कप्तान की नियुक्ति हो सकती हैं, लेकिन कोहली अभी भी तीनों ही फार्मेट में कप्तान बने हुए हैं, जिसको लेकर 70 साल के गावस्कर बिलकुल भी खुश नहीं दिखाई दिए।
सुनील गावस्कर का मिड डे में छपे कॉलम में उन्होंने कहा कि जब वेस्टइंडीज़ की टीम का चयन किया जाना था, तो उससे पहले उन्हें नयें कप्तान को चुनने को लिए बैठक करनी चाहिए थी। इसके अलावा कोहली को कप्तान होने के नाते चयन समिति में उपलब्ध रहने का मौका मिल जाता है। विंडीज़ दौरे के लिए पहले ये खबरे आ रही थी, कि कोहली को टी20 और वनडे के लिए आराम दिया जा सकता है, लेकिन बाद में यह बात सामने आयी कि वह तीनों ही सीरीज़ में खेलने के लिए इस दौरे पर जाने वाले हैं।
गावस्कर ने अपने कॉलम में कहा कि, हमें जहां तक पता है, कि कोहली की कप्तान के रूप में नियुक्ति विश्वकप तक ही थी और इस कारण चयनकर्ताओं को पहले चाहे वह 5 मिनट की मीटिंग करनी चाहिए थी, उसमें कप्तान को लेकर फैसला करना चाहिए था।
कप्तान की भी जवाबदेही होनी चाहिए थी | Gavaskar Raised Question on Selection Committee
चयनकर्ताओं पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए गावस्कर ने आगे कहा कि, भारतीय चयन समिति बिलकुल ही नौसिखये की तरह काम कर रही है, क्योंकि पहले उन्हें कप्तान की नियुक्ति दुबारा करने के बाद उन्हें चयन समिति के लिए बुलाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसके बाद केदार जाधव, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाडियों को इस कारण टीम से बाहर कर दिया गया क्योंकि उन्होंने उम्मीद के अनुसार खेल नहीं दिखाया जबकि कप्तान ने भी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं दिया था, क्योंकि टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी।
इसके अलावा गावस्कर जो टेस्ट क्रिकेट में पहले 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने चयन समिति के सदस्यों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव कम होने को लेकर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। इस समय प्रसाद के अलावा चयन समिति में पूर्व स्पिन गेंदबाज़ सरनदीप सिंह पूर्व बल्लेबाज़ देवांग गांधी, गगन खोडा और जतिन प्रपांजे हैं, जिनमें से आखिरी दो नामों ने सिर्फ एक ही अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…