Categories: CricketIPL

रोबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का आईपीएल प्रदर्शन

IPL ने कई सारे जबरदस्त इंडियन क्रिकेटर्स को सामने आने का मौका दिया है. इस बड़ी लीग की वजह से टीम इंडिया के पास आज जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और शिखर धवन जैसे बढ़िया खिलाड़ी मौजूद है. IPL ने कई सारे डोमेस्टिक खिलाड़ियों को एक जबरदस्त दिशा दी है.

रोबिन उथप्पा उन्हीं कुछ सुपरस्टार्स में से एक है जिन्होंने IPL में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को अकेले दम तक टॉप 4 में भेजा है. इस साल रोबिन IPL 2020 की नीलामी का हिस्सा रहने वाले हैं. खैर, हम रोबिन के बारे में ही रोचक चर्चा करने वाले हैं.

अच्छा बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग विकल्प

रोबिन उथप्पा ने 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. इसके बाद वह लगातार हर एक सीजन का हिस्सा बने हैं. 2012 और 2014 में KKR को ट्रॉफी जीताने में इस विकेटकीपर का महत्वपूर्ण योगदान रहा था. 2007 में हुए पहले T-20 वर्ल्ड कप में उथप्पा भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने वहां अपनी टीम कप जीताने में काफी ज्यादा मदद की थी. पिछले कुछ समय में उनकी फॉर्म में बड़ी गिरावट आई है.

रोबिन उथप्पा का IPL रिकॉर्ड

रोबिन उथप्पा को IPL का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है. 2008 से लेकर 2019 तक इस भारतीय बल्लेबाज ने कुल 177 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 28 की एवरेज से 4411 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड 24 हाफ सेंचुरी लगाई है. उनका IPL में सर्वाधिक स्कोर 87 रन है. 2014 के इंडियन प्रीमियर लीग में रोबिन ने KKR की ओर से 660 रन बनाए थे. इस सीजन में 5 अर्धशतक लगाई थी. वह IPL के सबसे बढ़िया भारतीय बल्लेबाज है.

IPL 2020 के ऑक्शन में रोबिन उथप्पा के बिकने की संभावनाएं

IPL में भारतीय बल्लेबाजों की काफी ज्यादा अहमियत है. 4 फॉरेन प्लेयर्स रूल के कारण हर टीम को बढ़िया भारतीय खिलाड़ियों की जरूरत हैपिछले साल आईपीएल में खेले गए 12 मैचों में उथप्पा ने सिर्फ 252 रन बनाए थे और इस खराब प्रदर्शन की वजह से उनके कोलकाता की टीम द्वारा रिलीज कर दिया गया था. 2020 के ऑक्शन में रोबिन उथप्पा का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है. हर टीम को बढिया इंडियन प्लेयर की जरूरत है और इस वजह से उथप्पा आराम से किसी टीम द्वारा खरीदे जाएंगे. राजस्थान रॉयल, किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को भारतीय बल्लेबाजों की जरूरत है और यह टीमें उथप्पा के पीछे जरूर जाएंगी.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago