बैंगलूरु बुल्स के प्रमुख रेडर पवन कुमार सेहरावत के बारे में यहाँ जाने

Pawan Kumar Sehrawat: पवन कुमार सेहरावत एक यूवा भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं. जो वर्तमान समय में वीवो प्रो कबड्डी लीग में बैंगलुरु बुल्स के लिए खेलते हैं. कबड्डी सीज़न 6 में उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए ‘मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर’ भी चुना गया था. इन्होंने प्रो कबड्डी लीग में पदार्पण सीजन 3 से किया. यह सीज़न इनका कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा. इनके द्वारा इस सीज़न में खेले गए 13 मुकाबलों में बैंगलूरु बुल्स के लिए यह सिर्फ 53 प्वाइंट्स ही टीम के लिए एकत्रित कर सके. जिसमें 8 टैकल प्वाइंट्स45 रेड प्वाइंट्स थे. सीज़न 4 भी बैंगलुरू बुल्स के लिए खेलते हुए पवन का ज्यादा अच्छा नहीं रहा और यहाँ भी वह कुल 11 ही प्वाइंट्स अपनी टीम के लिए कमा सके.

इसके अगले सीज़न में यानि सीज़न 5 में उन्हें गुजरात फॉर्चूनजाइंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया अब लग रहा था नई टीम के साथ जुडने के बाद उनकी किस्मत कुछ बदलेगी मगर इस बार भी कुछ ऐसा नहीं रहा और यहाँ उन्होंने टीम के लिए कुल 9 मैचों में 10 प्वाइंट्स हासिल किए. यहाँ तक तो पवन के हाथों कुछ नहीं लगा लेकिन सीज़न 6, उनके करियर का अब तक का सबसे अच्छा रहा जहाँ, उनको एक बार फिर बैंगलूरु बुल्स ने अपनी टीम में शामिल किया और इस बार उन्होंने इन्हें निराश नहीं किया.

इस सीज़न में इन्होंने कुल 24 मुकाबले खेले जिसमें कुल 282 प्वाइंट्स अपने नाम किए जिसमें से 271 रेड प्वाइंट्स शामिल हैं. इसी दमदार परफॉमेंस के लिए इन्हें सीज़न 6 का ‘मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर’ बना दिया. अब देखना होगा कि इस सीज़न में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

पवन कुमार सेहरावत की पर्सनल लाइफ | Pawan Kumar Sehrawat

नाम पवन कुमार सेहरावत
खेल कबड्डी (रेडर)
जन्मतिथि 9-जुलाई-1996
शहर दिल्ली
लम्बाई 178 सेमी.
वजन 82 किलो
टीमें भारतीय नेशनल टीम, बैंगलूरु बुल्स, गुजरात फॉर्चून जाइंट्स

 

प्रो कबड्डी लीग में पवन कुमार सेहरावत का अब तक का प्रदर्शन

सीज़न टीम मैच रेड प्वाइंट्स सुपर रेड टैकल प्वाइंट्स सुपर टैकल टोटल प्वाइंट्स
3 बैंगलूरु बुल्स 13 45 1 8 2 53
4 बैंगलूरु बुल्स 10 11 0 0 0 11
5 गुजरात फॉर्चूनजाइंट्स 9 9 0 1 0 10
6 बैंगलूरु बुल्स 24 271 12 11 0 282

 

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago