इंग्लैंड की टीम को अपने आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे, जिसमें पहली 3 गेंदो में सिर्फ 6 रन ही बन सके लेकिन चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स ने डीप मिड विकेट की तरफ शॉट खेलकर 2 रन लेने के लिए दौडें लेकिन जिस दौरान स्टोक्स दूसरा रन पूरा करने के लिए अपनी क्रीज़ पर लौटने का प्रयास कर रहे थे, तो मार्टिन गप्टिल का थ्रो उनके बल्ले से लगकर चार रन के लिए चले गए जिसके बाद अम्पायरो ने उस गेंद पर इंग्लैंड की टीम को 6 रन दे दिए और यह एक बड़ा फैसला साबित हुआ।
आईसीसी ने गलती को लेकर दिया जवाब | ICC Responds to Overthrow Controversy
अम्पायरो का उस गेंद पर 6 रन देने के बाद नियमों के अनुसार ऐसा नहीं होना चाहिए था और इसको लेकर आईसीसी को लगातार सभी के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है और अब आईसीसी की तरफ से एक प्रवक्ता ने बयान देते हुए कहा कि, यह हमारे नियमों के खिलाफ है, कि हम किसी भी फैसले को लेकर बयान दे, अम्पायरो को फील्ड में फैसला लेने का पूरा अधिकार है, नियमों के अनुसार और हमें इन सभी चीज़ो को लेकर किसी तरह का बयान देने का अधिकार नहीं है।
यह विवाद उस समय और अधिक बड़ा हो गया था, जब पूर्व दिग्गज़ आईसीसी अम्पायर साइमन टॉफेल ने इंग्लैंड को उस गेंद पर मिलने वाले 6 रन को गलत बताते हुए कहा था, कि उन्हें कहा था, कि उस गेंद पर नियमों के अनुसार 5 रन मिलने चाहिए थे और स्टोक्स को स्ट्राइक पर नहीं होना चाहिए था।
आईसीसी के नियम 19.8 के अनुसार जब कोई बल्लेबाज़ के खाते में अतिरिक्त जाते हैं, तो उसने जितने रन पूरे किए होते हैं और उसके अलावा अतिरिक्त रन को जोड़ा जाता हैं, इसमें जो भी रन वह दौड़ रहा होता है, उसमें वह अपनी साथी खिलाड़ी को थ्रो करने से पहले क्रास कर चुका हो, लेकिन उस गेंद पर ऐसा नहीं हुआ था, लेकिन मैदानी अम्पायर कुमार धर्मसेना ने एक बड़ी गलती कर दी जिसका परिणाम न्यूज़ीलैंड की टीम को भुगतना पड़ा।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…