पीकेएल के तीसरे सीज़न 2016 में प्रदीप नरवाल को सबसे बड़ा मौका मिला, जब उन्हें पटना पाइरेट्स ने खरीदा था. जहां उन्होंने अपनी छाप छोड़ते हुए 16 मैचों में 116 रेड व 5 टैकल प्वाइंट अपने नाम दर्ज करवाए और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया.
प्रदीप नरवाल के नाम प्रो कबड्डी लीग में कुल 625 रेड प्वाइंट दर्ज हैं, जबकि उनके नाम 15 टैकल प्वाइंट्स भी हैं. वहीं अगर उनके कुल मैचों की बात करें तो 59 मुकाबलों में उनके नाम 732 अंक दर्ज हैं. प्रो कबड्डी लीग में राहुल चौधरी 710 के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रेड करने वाले रेडर हैं. इसके अलावा सीजन 5 में सबसे ज्यादा 369 रेड प्वाइंट करने वाले वह एकमात्र रेडर रहे हैं
डुबकी किंग के बेताज बादशाह प्रदीप नरवाल अब भले ही भारतीय कबड्डी के बड़े नामों में से गिने जाते हैं. लेकिन पहली बार पीकेएल के दूसरे सीजन साल 2015 में जब उन्हें बैंगलुरू बुल्स ने खरीदा था, तब वहाँ उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.
प्रदीप नरवाल की पर्सनल लाइफ | Pradeep Narwal Personal Life
| नाम | प्रदीप नरवाल |
| उपनाम | डुपकी किंग |
| खेल | कबड्डी (रेडर) |
| जन्मतिथि | 16-फरवरी-1997 |
| शहर | सोनीपत, हरियाणा |
| लम्बाई | 178 सेमी. |
| वजन | 80 किलो |
| टीमें | भारतीय नेशनल टीम, पटना पाइरेट्स |
प्रदीप नरवाल का प्रो कबड्डी लीग में अब तक का प्रदर्शन | | Pradeep Narwal Stats
| सीज़न | मैच | रेड प्वाइंट्स | सुपर रेड | टैकल प्वाइंट्स | सुपर टैकल | कुल प्वाइंट्स |
| 2 | 6 | 9 | 1 | 0 | 0 | 9 |
| 3 | 16 | 116 | 10 | 5 | 0 | 121 |
| 4 | 16 | 131 | 3 | 2 | 1 | 133 |
| 5 | 26 | 369 | 18 | 0 | 0 | 369 |
| 6 | 21 | 233 | 6 | 0 | 0 | 233 |
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…