Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला आर्चरी खिलाड़ी प्रणिता वर्धिनेनी के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय महिला आर्चरी खिलाड़ी प्रणिता वर्धिनेनी जिन्होंने साल 2008 में हुए बिजिंग ओलंपिक में हिस्सा लिया था। प्रणिता ने नेशनल लेवल पर होने वाले कई आर्चरी इवेंट में हिस्सा लिया है।

शुरूआती जीवन

17 नवंबर 1990 को तेलांगना के अदीलाबाद जिले में प्रणिता वर्धिनेनी का जन्म हुआ था। स्कूल के दिनों से ही प्रणिता ने आर्चरी खेलना शुरू कर दिया था। प्रणिता ने तेलांगना के वार्गंल जिले में स्थित कालेदा रूरल स्कूल से पढ़ाई की है। साल 2004 में पहली बार प्रणिता वर्धिनेनी ने आर्चरी इवेंट में हिस्सा लिया था।

14 साल की उम्र में प्रणिता ने नेशनल सब-जूनियर आर्चरी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। परिवार से प्रणिता को पूरा समर्थन मिला जिस कि वह इस खेल में अपना करियर बना सके।

निजी जीवन

जून 2016 में प्रणिता ने शादी की और वह तेलांगना में ही रह रही हैं। प्रणिता की आर्चरी में सफलता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने उन्हें नौकरी की पेशकश की जिसके बाद वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नौकरी कर रही हैं।

प्रोफेशनल जीवन

जब प्रणिता वर्धिनेनी नेशनल सब-जूनियर आर्चरी चैंपियनशिप में अपना पहला पदक जीता उसके बाद उन्हें टाटा आर्चरी एकेडमी में ट्रेनिंग करने का मौका मिला। जमशेदपुर स्थित टाटा आर्चरी एकेडमी में प्रणिता वर्धिनेनी को अच्छे कोचो के अंडर में तीरंदाज़ी का ट्रेनिंग करने का मौका मिला।

वर्धिनेनी ने साल 2004 से 2013 के बीच में लगभग 12 नेशनल लेवर आर्चरी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जिसमें से उन्होंने 11 में अपने पदक को सुरक्षित किया। अपने पूरे करियर के दौरान प्रणिता ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्धिनेनी के लिए सबसे बड़ा मौका साल 2008 के बिजिंग ओलंपिक में मिला लेकिन वह यहां कोई पदक जीतने में सफल नहीं हो सकी।

अपने 9 साल के आर्चरी करियर में प्रणिता वर्धिनेनी ने कई पदक जीते जिसमें एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स स्टिंट जैसे बड़े इवेंट शामिल हैं। संन्यास का ऐलान करने के बाद प्रणिता ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को ज्वाइन कर लिया जिसमें वह साल 2013 से यहां पर आर्चरी के कोच के तौर पर काम करी हैं।

इंटरनेशनल अचीवमेंट

साल टूर्नामेंट स्थान पदक
2015 चौथा वर्ल्डकप मेडेलिन, कोलंबिया हिस्सा लिया
2014 27 वें एशियन गेम्स इंचियोन, कोरिया हिस्सा लिया
2014 चौथा वर्ल्डकप पोलैंड हिस्सा लिया
2014 पहला वर्ल्डकप शंघाई, चाइना हिस्सा लिया
2010 कॉमनवेल्थ गेम्स इनविटेशनल टेस्ट इवेंट नई दिल्ली, भारत कांस्य
2010 एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स क्वालंम्पुर, मलेशिया सिल्वर, गोल्ड
2009 चौथी एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स ढाका, बांग्लादेश गोल्ड
2009 चौथी एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स कोलकाता, भारत हिस्सा लिया
2009 दूसरी एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स तेहरान, ईरान गोल्ड
2009 पहली एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स बैंकॉक, थाईलैंड सिल्वर
2008 तीसरी एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स मनीला फिलीपिंस सिल्वर
2008 यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप अंटालया, टर्की सिल्वर
2008 29 वें ओलंपिक गेम्स बिजिंग, चाइना हिस्सा लिया
2008 दूसरी एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स तेहरान, ईरान सिल्वर
2008 वर्ल्डकप क्रोशिया, पोरेस हिस्सा लिया
2008 वर्ल्डकप सेंट डोमिंगो, डोमिनिकन रिपब्लिक हिस्सा लिया
2008 दूसरी साउथ एशियन आर्चरी चैंपियनशिप जमशेदपुर, भारत गोल्ड
2008 पहली एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स बैंकॉक, थाईलैंड कांस्य
2007 तीसरी एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स इफाहनन, ईरान हिस्सा लिया
2007 दूसरी आर्चरी जूनियर चैंपियनशिप चाइनीज ताइपेई सिल्वर
2006 कैडेट एंड जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप मेरिडा, मेक्सिको सिल्वर

नेशनल अचीवमेंट

साल टूर्नामेंट स्थान पदक
2013 34 वीं सीनियर नेशनल जमशेदपुर 2 गोल्ड
3 सिल्वर
1 कांस्य
2012 33 वीं सीनियर नेशनल चेन्नई 1 सिल्वर
2007 33 वें नेशनल गेम्स गुवाहटी 1 सिल्वर
2012 32 वीं सीनियर नेशनल जमशेदपुर 1 सिल्वर
2011 31 वीं सीनियर नेशनल विजयवाडा हिस्सा लिया
2010 30 वीं सीनियर नेशनल गुवाहटी 1 गोल्ड
2009 29 वीं सीनियर नेशनल पुणे 1 गोल्ड
3 सिल्वर
2008 28 वीं सीनियर नेशनल जमशेदपुर 2 सिल्वर
1 कांस्य
2007 27 वीं सीनियर नेशनल विजयवाडा 1 सिल्वर
1 कांस्य
2008 31 वीं जूनियर नेशनल जमशेदपुर 2 गोल्ड
2 सिल्वर
2 कांस्य
2007 30 वीं जूनियर नेशनल अमरावती 1 गोल्ड
1 कांस्य
2004 सब-जूनियर नेशनल नई दिल्ली 1 कांस्य

निजी जानकारी

  • जन्म – 17 नवंबर 1990
  • उम्र – 29 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – तेलांगना, आंध्र प्रदेश
  • राशी – वृश्चिक
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – तेलांगना, आंध्र प्रदेश
  • स्कूल – कालेदा रूरल स्कूल, वारंगल डिस्ट्रिक
  • प्रोफेशन – पूर्व आर्चरी खिलाड़ी और भारतीय रेलवे में कर्मचारी
  • इवेंट – महिला व्यक्तिगत और टीम आर्चरी
  • वैवाहिक स्थिती – शादीशुदा
  • क्वालीफिकेशन – ग्रेजुएट
  • हॉबी – ट्रैवलिंग और किताबें पढ़ना

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 5 फुट 1 इंच (155 सेंटीमीटर)
  • वजन – 67 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – डार्क ब्राउन
  • बालों का रंग – ब्लैक

विवाद

प्रणिता वर्धिनेनी अपने पूरे आर्चरी के करियर में किसी भी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखी गयी हैं।

नेटवर्थ

वर्धिनेनी की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो भारतीय रेलवे में नौकरी के अलावा अपने स्पोर्टिंग प्रोफेशन से भी उनकी इनकम होती हैं। फिलहाल अभी प्रणिता की नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक https://www.facebook.com/vardhineni.pranitha
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago